{"_id":"65358a44c2fcac659f0dfb07","slug":"stubble-burnt-at-eight-places-in-two-days-karnal-news-c-18-knl1008-248006-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो दिनों में आठ स्थानों पर जली पराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो दिनों में आठ स्थानों पर जली पराली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। तहसील क्षेत्र असंध में पराली जलाने के मामले अचानक बढ़े हैं, यहां शुक्रवार व शनिवार को आठ स्थानों पर पराली जलाई गई है। इसके बाद रविवार को एसडीएम वीरेंद्र ढुल के नेतृत्व में कई गांवों में फसल अवशेष को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। बताते हैं कि शुक्रवार को बिनौना व चौगामा में दो स्थानों पर पराली जलाई गई तो शनिवार को असंध तहसील क्षेत्र के चौगामा, पंगाला, रत्तक, गंगाटेहरी, निसिंग व गोंदर में छह स्थानों पर पराली जलाने की लोकेशन मिली है। हालांकि रविवार को कोई एक्टिव फायर लोकेशन नहीं मिली, लेकिन दिन के समय लोगों ने इंद्री रोड पर सरेआम पराली जलती देखी है। 48 लोकेशन में से अब तक 41 किसानों पर एक लाख 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
असंध के एसडीएम वीरेंद्र ढुल ने कहा कि किसानों ने अगर फसल अवशेष को जलाया तो मामला दर्ज किया जाएगा। सरकार की तरफ से लगातार किसानों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। फसल अवशेष की गांठें बनाने के लिए सरकार भी अनुदान दे रही है, लेकिन फिर भी किसान लापरवाही करते हैं। जिसका खामियाजा भविष्य में भुगतना पड़ेगा। टीम में उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ दिनेश शर्मा, डॉ बलदेव सिंह, बीडीओ नरेश शर्मा, कृषि अधिकारी, पटवारी, ग्राम सचिव आदि ने कई गांवों में दलबल के साथ फ्लैग मार्च किया। खेतों पर जाकर किसानों को जागरूक किया। इसमें कृषि विभाग के कर्मचारी रवि राणा, हिमांशु कुमार सहित अन्य भी मौजूद रहे।