{"_id":"5803cabc4f1c1b4a2c29080b","slug":"strumpet-12-held-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, 12 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, 12 पकड़े
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
वेश्यावृत्ति के धंधे में पकड़ी गई युवती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव पुरम स्थित दो मकानों में चल रही वेश्यावृत्ति के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दोनों घरों से दस महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। सभी लड़कियां कोलकाता की रहने वाली हैं। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया।
सदर थाना के इंस्पेक्टर जसमेर गुलिया को सूचना मिली थी कि राजीव पुरम में दो घरों में बाहर से लड़कियां लाकर गलत कार्य कराया जाता है। गुलिया ने टीम के साथ घर पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दस लड़कियां बरामद कीं। इसके साथ ही दो युवक अनिल निवासी शिव कॉलोनी और रिंकू निवासी रांवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मौके से मुख्य महिला व एक अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
20 हजार रुपये में 15 दिन के लिए लाते थे लड़कियां
राजीव पुरम में सैक्ट रेकेट में पकड़ी गईं लड़कियों को 15 दिन के लिए 20 हजार रुपये में लाया गया था। मकान मालिक जगबीर सिंह और उसका साथी कृष्ण दिल्ली से लड़कियों का लाता था और फिर इनसे घर पर ही धंधा कराता था। इसके अलावा एक दंपति भी धंधा कराने में शामिल थे। पकड़ी गईं ज्यादातर लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं। पूछताछ में युवतियों ने खुलासा किया है कि हर ग्राहक के साथ युवती को 500 रुपये मिलते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह धंधा काफी समय से चल रहा था और कॉलोनीवासी कई बार इसकी शिकायत कर चुके थे। थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि जगबीर, कृष्ण और दंपति की तलाश जारी है।