{"_id":"632f78442456b920fc087a4e","slug":"strike-karnal-news-knl122288249","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों की हड़ताल
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेशभर की अनाज मंडियां शनिवार को छठे दिन भी बंद रहीं। आमरपण अनशन भी दूसरे दिन जारी रहा। दिल्ली में कृषि मंत्री के साथ हुई वार्ता विफल हो जाने के बाद प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आमरण अनशन और मंडियों में हड़ताल जारी रहेगी।
करनाल अनाज मंडी के स्टेज शेड पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता, स्टेट चेयरमैन रजनीश चौधरी आदि सात पदाधिकारियों के आमरण अनशन का शनिवार को दूसरा दिन था। प्रदेशभर की विभिन्न अनाज मंडियों के प्रधान और आढ़ती शनिवार को अपना समर्थन देने यहां पहुंचे। आमरण अनशन पर बैठे पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके उनका हौसला बढ़ाया। डाक्टर ने सभी अनशनकारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। सभी स्वस्थ बताए गए हैं।
प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार आढ़तियों को लेकर कतई गंभीर नहीं है। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल के साथ प्रतिनिधि मंडल की शनिवार को दिल्ली में हुई बातचीत बेनतीजा रही है, इसलिए उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
रजनीश चौधरी ने बताया कि हरियाणा सरकार अड़ियल रवैया अपना रही है, जबकि आढ़ती भी इसी प्रदेश के हैं और सरकार को अच्छा खासा राजस्व देते हैं। इसलिए मांगे पूरी होने तक प्रदेशभर की अनाज मंडियां बंद रहेंगी। इधर आमरण अनशनकारी रात्रि के दौरान भी लगातार शेड में ही डटे हैं। इस दौरान राज कुमार सिंगला, बग्गा सिंह संधू, राजेश अरोड़ा, रिंकू आदि कई आढ़ती मौजूद रहे। इधर खरीद शुरू नहीं होने पर करनाल जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में धान बेचने को लेकर किसान परेशान दिखे। कई किसान मंडियों से धान उठाकर वापस ले जा रहे हैं।