फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strictness to prevent cheating, rooms and verandahs searched

Karnal News: नकल रोकने के लिए सख्ती, खंगाले कमरे और बरामदे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Strictness to prevent cheating, rooms and verandahs searched
- 54 में से 35 केंद्रों पर उड़नदस्तों ने दी दस्तक, कक्षा 12वीं के इतिहास और जीवविज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सख्ती और बढ़ गई है। सोमवार को हुई परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के कपड़े, केंद्रों के कमरे और बरामदे भी जांच टीमों ने खंगाले। लेकिन कहीं कोई नकल का मामला सामने नहीं आया, परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की इतिहास और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 54 केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 35 केंद्रों में उड़नदस्तों ने दस्तक दी। अचानक पहुंचे उड़नदस्तों ने केंद्रों के बरामदे, कमरे, शौचालय आदि जांचे। इसके अलावा विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिका, रुमाल और जेबों की भी जांच की गई।
विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड की ओर से लगाए गए जिला अधीक्षक सत्यवान के अनुसार, कहीं भी कोई मामला नकल का सामने नहीं आया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बोर्ड परीक्षा के दौरान हरियाणा बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने चार, जिला शिक्षा अधिकारी उड़नदस्ते ने पांच, उत्तरपुस्तिका संकलन उड़नदस्ते ने एक, एसडीएम करनाल उड़नदस्ते ने चार केंद्रों पर जांच की। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर असंध में बोर्ड के प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने तीन, एसडीएम असंध उड़नदस्ते ने पांच, घरौंडा एसडीएम उड़नदस्ते ने तीन, घरौंडा में बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्त ने चार व इंद्री में एसडीएम इंद्री उड़नदस्ते ने तीन और प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने तीन केंद्रों की जांच की। बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई हैं। अब तक 10वीं के चार और 12वीं क्लास के विभिन्न स्ट्रीम के छह पेपर हो चुके हैं। इनमें अभी तक एक भी परीक्षा में नकल का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed