फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Street vendors will get the benefit of eight schemes

Karnal News: रेहड़ी-फड़ी को मिलेगा आठ योजनाओं का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Street vendors will get the benefit of eight schemes
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न आठ योजनाओं का लाभ रेहड़ी-फड़ी संचालकों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम व नगर पालिकाओं में चलाए जा रहे स्वनिधि भी-स्वाभिमान भी पखवाड़ा के तहत शिविर लगाए लगाए जा रहे हैं। इनमें अब तक जिले के 5757 रेहड़ी-फड़ी वालों की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग की गई है, इनके परिवार के 13311 सदस्यों को योजनाओं का दिया जाएगा।
स्वनिधि भी-स्वाभिमान भी पखवाड़ा दो दिसंबर तक चलेगा। इस संबंध में जिला नगर आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें टीम को अधिक से अधिक रेहड़ी-फड़ी वालों की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग करने व सदस्यों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र व नगर पालिका क्षेत्रों में कुल 11201 फुटपाथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वैंडर) को 10 हजार रुपये का ऋण मुहैया करवाया जा चुका है। इनमें से अब तक 5757 की प्रोफाइलिंग का कार्य किया जा चुका है। इनके पारिवारिक सदस्यों को केंद्र सरकार की आठ योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि शेष फुटपाथ विक्रेता की जल्द से जल्द प्रोफाइलिंग कर उन्हें भी योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया जाए। जिला नगर आयुक्त ने बताया कि पखवाड़ा में फुटपाथ विक्रेता को पहले से स्वीकृत ऋण का शीघ्र वितरण करना, सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग और योजना अनुमोदन में लंबित मामलों का समाधान करना तथा संबंधित विभागों की सक्रिय भाागीदारी और लक्षित आईईसी अभियान के माध्यम से कार्यक्रम की पहुंच को मजबूत करना है।

निगम क्षेत्र में नेहरू पैलेस स्थित नगरीय परियोजना अधिकारी कार्यालय में शिविर लगाया जा रहा है। इन्हें जिन आठ योजनाओं का लाभ दिया जाना है, उनमें पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, पीएम जन-धन योजना, रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू, जननी सुरक्षा योजना तथा पीएम मातृ वंदना योजना शामिल है। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, नगरीय परियोजना अधिकारी प्रवीन चुग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed