फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Street lights fail, darkness prevails at night

Karnal News: स्ट्रीट लाइटें खराब, रात को छा जाता है अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Street lights fail, darkness prevails at night
- सेक्टर-12 और अस्पताल रोड पर आने-जाने में लोगों की बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी शहर की सबसे मुख्य सड़क पर रात को अंधेरा छाया रहता है। यहां की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। जिसकी वजह से रात के समय यहां से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। सेक्टर-12 व अस्पताल रोड के नाम से जानी जाने वाली इस मुख्य सड़क की सेक्टर-12, मुगल कैनाल के पास सभी लाइटें रात को बंद हो जाती हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत निगम और जनप्रतिनिधियों को दी, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

जीटी रोड पर निर्मल कुटिया से लेकर महात्मा गांधी चौक पर जाने वाले इस मुख्य रास्ते पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सेक्टर-12 लाल बत्ती, मुगल कैनाल, निर्मल कुटिया, सिविल अस्पताल स्थित हैं। इसके साथ लगते लिंक रोड पर कोर्ट, लघु सचिवाल, नगर निगम, ईपीएफओ, एचएसवीपी जैसे मुख्य रास्ते शामिल हैं। वहीं, बाजार की बात करें तो इस रोड पर कुंजपुरा रोड जैसा लिंक रोड भी है।
विज्ञापन




सड़क से गुजरने वाले नरेन चौधरी, सुरेंद्र सिंह, रामदयाल, ओमप्रकाश भाटिया और प्रवीण चौधरी ने बताया कि रात के समय इस सड़क पर केवल दूसरी गाड़ियों की लाइटों की रोशनी में ही चला जा सकता है। सड़क पर कुंजरपुरा रोड से मुगल कैनाल और सेक्टर-12 लाल बत्ती तक सभी लाइटें बंद हैं। खास बात ये है कि इसी एरिया में सड़क तंग है और इसी एरिया की सड़क टूटी है। यहां चारों ओर सड़कें इस मुख्य सड़क से जुड़ती हैं। जिसकी वजह से यहां पर इस सड़क से आवागमन ज्यादा रहता है। कई बार रात को अंधेरे में आपराधिक घटनाएं तक घटित हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर की लाइटों की रिपेयरिंग व ररखरखाव का काम जारी है। अगर शहर में कहीं लाइटें खराब हैं तो उनको ठीक कराया जा रहा है। शहर के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

- रामपाल, जीएम, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed