{"_id":"679a8cdb0438f912db0ac617","slug":"street-construction-work-begins-relief-will-be-available-karnal-news-c-18-knl1008-569752-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गली निर्माण का कार्य शुरू, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गली निर्माण का कार्य शुरू, मिलेगी राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नगरपालिका अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता ने बुधवार को अनोखा कॉलोनी एक्सटेंशन में करीब 40 लाख की लागत से गली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। कॉलोनी के लोग लंबे समय से इसका निर्माण कराने की मांग कर रहे थे।
वार्ड नंबर 17 स्थित अनोखा कॉलोनी में ही पिछले दिनों सरकार ने अनोखा कॉलोनी एक्सटेंशन के नाम से कॉलोनी को नियमित किया था। जिसमें गालियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पालिकाध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता ने कहा कि जिन कॉलोनियों को पिछले दिनों नियमित किया था। उन कॉलोनियों में लोगों की सुविधा के लिए पीने के पानी की लाइन व सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नियमित हुईं कॉलोनियों में लगभग छह करोड़ के कार्य हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और लोगों को इनका फायदा भी मिल रहा है।
इस अवसर पर नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा, पालिका अभियंता संदीप राठी, जेई अंकित कुमार पार्षद अमित गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि जयभगवान सेन, विभोर गुप्ता सहित कॉलोनी के लोग मौजूद रहे।