बाल दिवस: छोटी उम्र में बड़े काम... गूगल ब्वॉय कौटिल्य की देश-दुनिया में बनी पहचान
30 देशों के 100 जीनियस बच्चों में शामिल कौटिल्य को ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड मिल चुका है। इंग्लैंड की संसद, भारत के दो राष्ट्रपति भी सम्मानित कर चुके हैं, छह साल की उम्र से आईआईटी-जेईई के पाठ्यक्रम का ज्ञान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटी उम्र में ही बड़े कारनामों से कौटिल्य पंडित ने गूगल ब्वॉय के नाम से करनाल को देश दुनिया में विशेष पहचान दिलाई है। उनसे प्रेरणा लेकर न केवल बच्चों में पढ़ाई के लिए आगे बढ़ने की होड़ है बल्कि कई विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों के प्राध्यापक भी उनसे विद्यार्थियों को नए तरीके से पढ़ाने की टिप्स लेते हैं। कौटिल्य को संयुक्त राष्ट्र संघ से ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी 2020-21 अवार्ड भी मिल चुका हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की संसद, भारत के दो राष्ट्रपति और हरियाणा के दो मुख्यमंत्री भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
छह साल की आयु में जब बच्चे वर्णमाला और कविताएं सीखते हैं, उस आयु में कौटिल्य ने कंप्यूटर को मात देने के साथ 12वीं नॉन मेडिकल के अलावा आईआईटी और जेईई स्तर के विभिन्न विषयों की भी पढ़ लिया। उस समय पढ़े गए विज्ञान और गणित के फार्मूले, थ्योरम आज भी उन्हें याद हैं।
इसी विशेषता के कारण ही कौटिल्य ने यूएसए, यूके, जर्मनी, ईरान, एशिया, जापान, साउथ कोरिया आदि 30 देशों के 100 जीनियस बच्चों में जगह बनाते हुए ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी 2020-21 अवार्ड प्राप्त किया। कौटिल्य ने बताया कि 29 अगस्त 2020 को संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहेम ने यह पुरस्कार दिया था, 2018 में इनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संयुक्त राष्ट्र द्वारा चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं।
यू-ट्यूब चैनल पर लाइव आकर किया जेईई एडवांस का पेपर हल
13 वर्षीय कौटिल्य पंडित ने कुछ दिनों पहले हुई जेईई एडवांस के प्रश्न पत्र को अपने यू-ट्यूब चैनल पर लाइव आकर हल किया था। गांव कोहंड निवासी कौटिल्य वर्तमान में जीडी गोयनका वर्ल्ड स्कूल गुरुग्राम में 10वीं कक्षा का छात्र है। कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि कौटिल्य का अंतरिक्ष विज्ञानी बनने का सपना है, इसके लिए वह विशेष तैयारी भी कर रहा है।
2013 से लेकर अब कौटिल्य पंडित भारत के अलावा विदेशी विश्वविद्यालयों में भी बतौर मोटिवेशनल स्पीकर शिरकत कर चुका है। जहां विद्यार्थियों और शिक्षण स्टाफ के साथ उसकी कई चर्चाएं हुई। पिछले दिनों इसरो के बंगलुरु केंद्र में 50 युवा वैज्ञानिकों के साथ विशेष सत्र लगाया। इस दौरान वैज्ञानिकों के हर सवाल का सही जवाब देने पर उन्हें केंद्र के निदेशक डॉ. एम अन्नादुरई ने भी सम्मानित किया।
ये हैं कौटिल्य की उपलब्धियां-
- 15 अगस्त 2015 को इंग्लैंड की संसद के हाउस आफ कॉमर्स में भारत गौरव अवार्ड मिला।
- 2016 में संयुक्त अरब अमीरात की सरकार न सम्मानित किया।
- 2017 में नेपाल में भारतीय दूतावास ने सम्मानित किया।
- 2019 में दुबई के चैंबर आफ कामर्स में हजारों बच्चों को जीनियस बनने के टिप्स दिए।
- पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 10 लाख रुपये देकर किया सम्मानित
- जनवरी 2014 में हरियाणा विधानसभा में भी हुए सम्मानित।
- 2014 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ. प्रणब मुखर्जी ने भी किया सम्मानित
- दो बार कौन बनेगा करोड़पति में गए। सबसे छोटे उम्र के सेलिब्रिटी के रूप में और पिछले वर्ष फर्स्ट चाइल्ड एक्सपर्ट के रूप में
- कॉमेडी नाइट्स विद कपिल सहित कई रियलिटी शो का हिस्सा भी बने।