फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Story is best for welfare: Rasik Bihari

कल्याण के लिए कथा उत्तम : रसिक बिहारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Story is best for welfare: Rasik Bihari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सग्गा गांव में चल रही महा शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते हुए स्वामी रसिक बिहारी महाराज ने कहा कि इस भूतल पर कल्याण के लिए इस कथा से उत्तम दूसरा साधन नहीं है।
इस महापुराण के पठन अथवा ज्ञान से अवश्य ही पापी, दुराचारी शुद्ध हो सकते हैं। कुछ प्राचीन इतिहास का वर्णन मुनियों ने कुछ इस प्रकार से दिया है, जिसके श्रवण या पठन से पापों का संपूर्ण नाश हो जाता है। भगवान शिव की आराधना मनुष्य को मोक्ष प्रदान करती है, इसलिए समस्त मानव जाति को भगवान शिव की निर्मल मन से उपासना करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिसके मन में छल कपट होता है, वह कभी शिव को प्राप्त नहीं कर सकता। जिसका मन पवित्र है, वहीं शिव का वास होता है, जो मन में मेल रखता है, छल कपट रखता है, उसे कभी शिव की प्राप्ति नहीं होती है। शिव की भक्ति निष्काम भक्ति होती है, जो कामनाएं लेकर जाता है, उस कामना को पूर्ण शिव अवश्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मन में बैर रखने से मन खराब हो जाता है, मन तो चंचल है, इसको जितना पवित्र रखोगे उतना ही ईश्वर आपके करीब रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा में शिव भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कथा समिति के सदस्य संजीव राणा ने बताया की रोजाना श्रद्धालुओं का हजूम बढ़ता जा रहा है। 27 फरवरी तक कथा का संचालन होगा। उस दिन भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed