{"_id":"5f7b8fac8ebc3e9bed14af0f","slug":"stop-rahul-from-comming-to-haryana-karnal-news-knl46433817","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व स्पीकर बोले, विज में हिम्मत हो राहुल गांधी को रोककर दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व स्पीकर बोले, विज में हिम्मत हो राहुल गांधी को रोककर दिखाएं
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि अगर गृह मंत्री अनिल विज में हिम्मत है तो राहुल गांधी को रोककर दिखाएं, गांधी कल सुबह 10 बजे हरियाणा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों की आवाज उठाने आ रहे हैं। सरकार लाठियां और गोलियां लेकर आए तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनका मुकाबला करेंगे।
मानव सेवा संघ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि विज काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे हैं। वे अस्पताल में गए थे, लेकिन इलाज पूरा नहीं लेकर आए। उन्होंने प्रदेश के सीएम से अपील कर कहा कि विज को किसी अच्छे अस्पताल में दाखिल कराएं।
शर्मा ने सीएम मनोहर लाल को मदारी और विज को बंदर तक करार देते हुए कहा कि सीएम खुद तो कुछ नहीं बोलते और विज से कहलवाते हैं।
कुरुक्षेत्र के अलावा करनाल अनाज मंडी भी पहुंचेंगे राहुल
पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने बताया कि 7 अक्टूबर की सुबह दस बजे राहुल गांधी पिहोवा के पास देवीगढ़ गांव से हरियाणा मे एंट्री करेंगे। इसके बाद वे पिहोवा, कुरुक्षेत्र और पिपली में किसानों के साथ संवाद करेंगे और कुरुक्षेत्र की मंडी में भी जाएंगे। इसके बाद 7 अक्टूबर को राहुल गांधी जीटी रोड से नीलोखेड़ी करीब 12 बजे पहुंचेंगे, यहां से होते हुए वे करनाल की मंडी में आएंगे और उसके बाद पानीपत के लिए रवाना होंगे। शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।