फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stones, bricks thrown at the gate of CM residence, police alert

सीएम आवास के गेट पर फेंके पत्थर, ईंटें, पुलिस सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Stones, bricks thrown at the gate of CM residence, police alert
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रेम नगर स्थित आवास के बाहर शुक्रवार रात करीब 11 बजे ईंट और पत्थर बिखरे मिले। जिससे पुलिस सतर्क हो गई। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन बाइक पर सात लड़के ईंट और पत्थर फेेंकते नजर आ रहे हैं। सूचना पर रामनगर की थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही करनाल पुलिस अलर्ट हो गई। रामनगर क्षेत्र सहित नजदीकी क्षेत्रों में भी पुलिस ने बाइक सवार लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। सीएम आवास पर अचानक हुई इस घटना से आस पड़ोस के लोग भी दहशत में आ गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो बाइक और एक स्कूटी पर सवार होकर सात लड़के आए थे। जो ईंट फेंकने के बाद तुरंत मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

गार्ड ने पकड़ने की कोशिश की
सीएम आवास पर रात में भी दो सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी रहती है। सुरक्षा गार्ड सचिन ने बताया कि वे गेट के पास के अंदर की तरफ बैठे थे। जैसे ही गेट पर पत्थर लगने की आवाज आई वे अलर्ट हो गए और भागकर बाहर आए। आरोपियों की स्कूटी और बाइक स्टार्ट थी जैसे ही वह बाहर निकले वे फरार हो गए। उन्होंने सूचना थाना प्रभारी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम आवास के बाहर नहीं लगे हैं सीसीटीवी
बताया जा रहा है कि सीएम आवास पर बाहर की तरफ सीसीटीवी नहीं लगे हैैं। सीएम आवास पर रह रहे दर्शन सिंह सहगल का कहना है कि जल्द कैमरे लगा दिए जाएंगे। पड़ोस में लगे कैमरों में आरोपियों की वारदात करते तस्वीरें कैद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed