फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stolen goods by breaking the glass of two cars parked in the parking lot

Karnal News: पार्किंग में खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ सामान चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Stolen goods by breaking the glass of two cars parked in the parking lot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चोरों ने दो जगहों पर पार्किंग में खड़ी दो कारों के शीशे तोड़कर बैग चोरी कर लिए। जिसमें सामान सहित यूरो भी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राघव सहगल ने बताया कि वह बसंत कुंज दिल्ली का रहने वाला है। जो नौ जुलाई को अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा था। घरौंडा में वह मैकड़ी में खाना खाने के लिए चला गया। उसने पार्किंग में अपनी कार खड़ी कर दी। जब वह खाना खाकर बाहर आया तो उसकी कार का पीछे का शीशा टूटा था और बैग गायब था। बैग में एक हजार यूरो, लैपटॉप, एक एप्पल का टैब, कपड़े आदि नहीं थे।
विज्ञापन

जब सीसीटीवी चेक किए तो एक काले रंग की कार में सवार दो युवक चोरी कर रहे थे। मधुबन थाना पुलिस जांच कर रही है। दूसरे मामले में चंडीगढ़ निवासी युसुफ मसीह ने बताया कि वह चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहा था। वह रास्ते में हवेली होटल पर रुका। वहां उसने कार को पार्किंग में खड़ा कर दिया और खाना खाने चला गया। जब वापस आया तो कार का पीछे का शीशा टूटा था और उसमें रखा बैग गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed