फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   STF took the three accused of ASI murder to Aligarh

Karnal News: एएसआई की हत्या के तीनों आरोपियों को अलीगढ़ लेकर गई एसटीएफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
STF took the three accused of ASI murder to Aligarh
- वारदात में प्रयोग की गई बाइक को किया जाएगा बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एएसआई संजीव की हत्या के मामले में एसटीएफ तीनों आरोपियों को लेकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई। एसटीएफ का कहना है कि आरोपियों ने अलीगढ़ में वारदात में प्रयोग की गई बाइक को छिपाया हुआ है। तीनों आरोपी छह दिन के रिमांड पर हैं।
सोमवार को रिमांड का दूसरा दिन था। एसटीएफ को रविवार को ही अलीगढ़ के लिए रवाना होना था लेकिन जिस आरोपी की टांग में गोली लगी है। उसकी टांग में दर्द के कारण नहीं जा सके। कुटेल गांव निवासी स्टेट क्राइम ब्रांच के एएसआई संजीव की उसके जीजा राजेश ने दो जुलाई को सुपारी देकर हत्या करा दी थी। इस मामले में एसटीएफ ने तीन आरोपी मोहित, तुषार व खितेंद्र को गिरफ्तार किया है। इनमें से मोहित व तुषार ने एएसआई को गोली मारी थी।
विज्ञापन

आरोपी जीजा ने खितेंद्र को ही अपने साले को मारने की सुपारी दी थी। खितेंद्र के पास ही राजेश ने 1.95 लाख रुपये भेजे हैं। दोनों बदमाश चार दिन पहले भी एएसआई की रेकी करने करनाल आए गए थे। वह शहर के मीरा घाटी के समीप एक होटल में रुके थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों से एक गाड़ी, एक पिस्टल व चार गोलियां बरामद की हैं। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है लेकिन पुलिस ने अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed