फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stepfather stabbed his son in the stomach

Karnal News: सौतेले पिता ने बेटे के पेट में घोंपा चाकू

Sat, 06 Jul 2024 06:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 06 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Stepfather stabbed his son in the stomach
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राहत अस्पताल के समीप एक परिवार में रात को झगड़ा हो गया और सौतेले पिता ने बेटे के पेट में चाकू घोंप दिया और दूसरे बेटे को थप्पड़ मारे। गंभीर रूप से घायल बेटे को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुत्रवधू की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में प्रियंका ने बताया कि वह अपने परिवार राहत अस्पताल के समीप श्याम सिंह के प्लाट में रहती है। वे सभी गुडरीज फैक्टरी में काम करते है। उसकी सास पूनम और उसका दूसरा पति राजकुमार भी उनके साथ रहता है। तीन जुलाई की रात को 8.30 बजे मेरा ससुर राजकुमार घर आया। वह शराब के नशे में था। आते ही उसने मेरी सास के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद मेरे पति मनतोश व जेठ संतोष के साथ गाली गलौज की और जेठ को थप्पड़ मारा दिया। जब उसका पति बीच बचाव करने आया तो ससुर ने चाकू मेरे पति के पेट में घोंप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया। सिटी थाना प्रभारी सुल्तान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed