फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   stealing millions from NRI home

एनआरआई के घर से लाखों की चोरी

Fri, 23 May 2014 12:17 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 23 May 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने शहर की आनंद कॉलोनी के एक एनआरआई के मकान को अपना निशाना बना
विज्ञापन
डाला। चोरों ने घर के ताले तोड़कर करीब दस लाख रुपये कीमत के सोने, चांदी और डायमंड के आभूषण समेत कई कीमती सामान पर साफ किया। घटना के समय मकान मालिक घर पर नहीं थे।

जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगर प्रिंट लिए। शहर के सेक्टर छह के समीप आनंद कॉलोनी निवासी नाजर सिंह के मकान के चोरों ने ताले चटका डाले। बताया जा रहा है कि चोर घर की अलमारी का ताला तोड़ कर करीब 10 तोले सोना, कई किलो चांदी, दो बेश कीमती घड़ियां, एक डायमंड रिंग, एक मोबाइल फोन और करीब 25 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए।

बताया गया कि पुलिस को घटना की शिकायत नाजर सिंह के पड़ोस में रहने वाली उसकी भाभी ने की। नाजर सिंह की पत्नी और उसके बच्चे विदेश में हैं। वह स्वयं चंडीगढ़ में एक अस्पताल में उपचार करवा रहा है। उपचाराधीन होने के कारण वह करनाल भी नहीं आ सका है।

बताया गया कि नाजर सिंह की पत्नी घर के आगे से निकली तो उसे घर के ताले टूटे दिखाई पडे़। इसकी सूचना उसने नाजर सिंह को मोबाइल से दी। जानकारी होने पर थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। थाना सदर प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed