{"_id":"67ddd372b51e820011000c8f","slug":"states-development-affected-due-to-continuous-agitation-agriculture-minister-karnal-news-c-18-knl1008-606932-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार आंदोलन से राज्य का विकास प्रभावित : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार आंदोलन से राज्य का विकास प्रभावित : कृषि मंत्री
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मेगा सब्जी एक्स्पो 2025 में पहुंचे हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि जिस प्रदेश में आंदोलन अधिक होते हैं, उसका विकास पिछड़ जाता है। हालांकि आंदोलन करना हर किसी का सांविधानिक अधिकार हैए लेकिन ये नियमित नहीं होना चाहिए, अन्य विकास प्रभावित होता है।
शंभू बॉर्डर से हटाए गए किसानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कृषिमंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि वह पंजाब के किसान थे, जो लंबे समय से बैठे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने 24 फसलों पर एमएसपी दिया है, किसानों की बात मानी है, इस तरह पंजाब सरकार को भी ऐसा उसी समय पर कर देना चाहिए था। जिससे विकास में भी बाधा नहीं पहुंचती है, इसका सीधा असर देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि सरकार को कानून लाने पड़ते हैं, अब किसानों को नकली बीज व कीटनाशकों से निजात दिलाने के लिए भी कानून लाकर पांच साल तक की सजा व पांच लाख जुर्माना लगाने का प्राविधान करने की तैयारी है।