{"_id":"61941b1e0ce1713ce17e20a7","slug":"statement-of-five-including-gharaunda-dsp-recorded-karnal-news-knl89828083","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरौंडा डीएसपी समेत पांच के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौंडा डीएसपी समेत पांच के बयान दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बसताड़ा टोल पर 28 अगस्त को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में अब आयोग के समक्ष प्रशासनिक अधिकारियों के बयान दर्ज होने शुरू हो गए हैं। शनिवार को काछवा रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोग के चेयरमैन सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसएन अग्रवाल के समक्ष घरौंडा डीएसपी जय सिंह ने बयान दर्ज कराए। वहीं एक डॉक्टर और तीन सोशल मीडिया से जुड़े व्यक्तियों के भी बयान दर्ज हुए।
सोशल मीडिया से जुड़े इन व्यक्तियों ने अपने मोबाइल में लाठीचार्ज की घटना को कैद कर लाइव चलाया था। बयान दर्ज कराने आए लोगों ने कुछ वीडियो भी आयोग को सौंपे।
बताया जा रहा है कि इसी सप्ताह डीसी निशांत कुमार, एसपी गंगाराम पूनिया और तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। 25 अक्तूबर को आयोग की ओर से किसानों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब तक आयोग के समक्ष भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी सहित 25 किसानों के बयान दर्ज हो चुके हैं। इससे अलग 6 उन डॉक्टरों के बयान दर्ज हुए हैं, जिन्होंने घायल किसानों के मेडिकल किए थे।