{"_id":"1a3ed7982248e6d1a7162b760799e9ec","slug":"state-wide-strike-today-tight-waist-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य व्यापी हड़ताल आज, कर्मचारियों ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य व्यापी हड़ताल आज, कर्मचारियों ने कसी कमर
करनाल
Updated Tue, 12 Nov 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में कर्मचारी बुधवार से दो दिन के लिए हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी अपनी लंबित मांगों की अनदेखी के विरोध में नाराज हैं।
हालाकि उन्हें उम्मीद थी कि गोहाना रैली में शायद उन्हें कोई तोहफा मिलेगा लेकिन कर्मचारियों को वहां भी केवल लोलीपॉप ही मिला। ऐसे में कर्मचारियों ने सरकार की मांग को ठुकराते हुए हड़ताल करने का ऐलान किया है। इस बार हड़ताल में रोडवेज का भी पूरी तरह चक्का जाम रहेगा।
हड़ताल को कामयाब करने के लिए मंगलवार को विभिन्न कर्मचारी संगठन के नेता सक्रिय रहे और बैठकों का दौर चलता रहा। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि बिना ठोस आश्वासन से पहले वे अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के ओमप्रकाश सिहंमार ने कहा कि गोहाना रैली से कर्मचारियों को काफी आशाएं थीं लेकिन गोहाना रैली में कर्मचारियों के हितों को ध्यान में न रखकर घोषणाएं की गई, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों के बारे में एक शब्द भी रैली में नहीं बोलना सीएम की कर्मचारियों की मांगों के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। ये शर्म की बात है कि कर्मचारी काम करना चाहते हैं और सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
प्राइवेट बस परमिट के मुद्दे पर रोडवेज की सभी यूनियन एक साथ हैं और बुधवार को रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है क्योंकि कर्मचारी बार-बार सरकार को यह परमिट का फैसला वापस लेने की मांग कर चुके हैं पर सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है।
मंगलवार को हड़ताल को लेकर संयुक्त कर्मचारी कमेटी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होेंने कहा कि हड़ताल के दौरान सभी कर्मी एक साथ रहेंगे और अपने-अपने यहां प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।
मौके पर कृष्ण शर्मा, सतपाल सैनी, शेर सिंह दहिया, बलराज सिंह, रमेश कंबोज, ओमप्रकाश माटा, बलराज सिंह, मधु शर्मा, रोशनी देवी व लाजवंती मौजूद रहे।
हड़ताल के लिए कर्मचारी नेताओं ने किए दौरे
असंध में हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी की ओर से बुधवार को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी नेताओं ने असंध नगर व क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सरकारी कार्यालयों को दौरा कर कर्मचारियों से संपर्क साधा व बंद में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कर्मचारी नेता कर्मचंद अग्रवाल व राजेश शर्मा ने गांव पाढा, कुड़लन, जबाला, जलमाना, जयसिंहपुरा, उपलाना, रत्तक व राहाड़ा सहित दर्जन भर गांवों का दौरा कर कर्मचारियों से संपर्क साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ अब आर पार की लड़ाई का समय आ गया है।
कर्मचारियों की जायज व न्यायोचित मांगों पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। मौके पर राधेश्याम, शिव नारायण, राममेहर, रतन सिंह, सुरेंद्र रेढू, सुरेंद्र व सतीश मौजूद थे।
मांगों के लिए बिजलीकर्मियों ने भरी हुंकार
जुंडला में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों की मीटिंग यूनिट दो के प्रधान कृष्ण अत्री की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में बिजली कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया गया। मौके पर सरकार व निगम मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई।
यूनियन के राज्य उपप्रधान एनपीसिंह चौहान, सुरेश मिश्रा, राजेश बूरा व प्रेस सचिव जीएसओ सतीश शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत में यूनियन के राज्य प्रधान देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार व निगम मैनेजमेंट बिजलीकर्मियों के हितों के प्रति गंभीर नहीं है। पूरे प्रदेश के कर्मचारी 13 नवंबर को हड़ताल करेंगे और पूर्ण तौर पर कामकाज बंद किया जाएगा।
हरियाणा का प्रत्येक बिजली कर्मचारी 16 से 18 घंटे तक विपरीत परिस्थितियों में काम करता है लेकिन इसके बावजूद बिजलीकर्मियों को शोषण का शिकार होना पड़ रहा है।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर सब यूनिट प्रधान सूरजभान, उपप्रधान लक्ष्मणदास शर्मा, उपप्रधान श्रीभगवान, देवेंद्र शर्मा को सचिव, फोरमैन दीपचंद, देशराज, सुनीलदास, कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र, मूलचंद मुनक, सतीश राणा, रामशरण, रिशीपाल, मुन्नालाल, सुभाषंचद, ओमप्रकाश, कृष्णादेवी, कमलेश, प्रदीप कुमार उपस्थित थे।
रंग लाया लोगों का आंदोलन
असंध में जनसमस्याओं और मांगों को पूरा करने के लिए किया गया नागरिकों का जनांदोलन आखिर रंग लाने लगा है। सोमवार रात को ही करनाल मार्ग पर ठेकेदार ने काम शुरू करवा दिया है।
अब उम्मीद जगने लगी है कि कम से कम करनाल मार्ग पर उखड़ी सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को हो रही परेशानी से कुछ तो राहत मिलेगी। यही नहीं, सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से सफीदों मार्ग पर भी पेच वर्क शुरू कराया गया है। करनाल मार्ग को कुछ माह पहले ठेकेदार की ओर से उखड़वा दिया गया था।
उसके बाद इस पर निर्माण कार्य इतना धीमी गति से हुआ कि यह मार्ग लोगों के लिए सिरदर्द बन गया। इसके चलते लोगों ने अपने स्तर पर धरना, प्रदर्शन व ज्ञापन के माध्यम से समय-समय पर प्रशासन को अवगत भी कराया। लोगों को सिवाय कोरे आश्वासनों के कुछ भी नहीं मिला।
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नागरिकों ने सोमवार को एसडीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया व काम नहीं शुरू होने की स्थिति में एसडीओ कार्यालय की तालाबंदी की चेतावनी दी थी। इसका ज्ञापन भी एसडीओ को सौंप लोगों ने अपनी मंशा साफ कर दी थी।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसडीओ पुनीत कुमार ने बताया की असंध नगर की सीमा के अंदर उखाड़े गए करनाल मार्ग पर काम शुरू हो गया है। निर्माण के दो चरण पूरे होने को हैं। अंतिम चरण में तारकोल बिछाने का काम होना है। विभागाधिकारी का कहना है कि एक पखवाड़े के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।