फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   State team won Senior National Volleyball Cup

प्रदेश की टीम ने जीता सीनियर नेशनल वॉलीबॉल कप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
State team won Senior National Volleyball Cup
प्रदेश की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने लगातार दूसरी बार चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने लगातार छह मैचों में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में टीम के कप्तान प्रिंस के नेतृत्व में रेलवे की टीम को आसानी से 03-00 से हरा दिया। प्रदेश की टीम में करनाल के अमर चौधरी, रमन और शुभम चौधरी शामिल थे।
विज्ञापन

वॉलीबॉल टीम के प्रशिक्षक नरेश कुमार ने बताया उड़ीसा के भुवनेश्वर में सात से 13 फरवरी के बीच आयोजित सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम को ए पूल में रखा गया। जिसमें रेलवे, कर्नाटका, सर्विसेज व हरियाणा थी। प्रदेश की टीम ने पूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिसका क्वार्टर फाइनल केरल के साथ हुआ। जिसे टीम ने 03-00 से जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में सर्विसेज टीम के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन कर 3-01 से जीत प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। जहां टीम का मुकाबला रेलवे के साथ हुआ यहां भी टीम ने आसानी से रेलवे को 03-00 से मात देकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

पुरुष वॉलीबॉल खिलाड़ियों की टीम की कप्तानी पानीपत के प्रिंस संभाली, टीम में करनाल के अमर चौधरी, रमन, शुभम चौधरी, कैथल के मुकेश, अभिषेक, पानीपत के अमित, सिरसा के आयुष, विक्रम, मनोज, हेमंत और चरखी दादरी के देवेंद्र ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की शानदार जीत पर सूबे सिंह हरियाणा वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव ने 31000, अर्जुन अवॉर्डी अमीर सिंह ने 51000 की राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed