{"_id":"9fda9c9f72e745ef129acfba55ee2cd1","slug":"state-level-vegetable-fest-tommrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशस्तरीय सब्जी मेला कल, मेला स्थल पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशस्तरीय सब्जी मेला कल, मेला स्थल पर भरा पानी
करनाल
Updated Sat, 15 Feb 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। आखिर बागवानी विभाग को जिसका डर था, वही हुआ। दो दिवसीय सब्जी मेले के लिए लाखों रुपये की सब्जी भी उजाड़ दी और अब उस जगह आयोजन भी नहीं हो सकता।
बारिश की मार से बचने के लिए बागवानी विभाग पिछले दो सालों से समय का परिवर्तन करते आ रहे हैं, लेकिन फिर भी बारिश ने बागवानी विभाग के अधिकारियों का ठंड में पसीने निकाल दिए हैं। सब्जी मेले की तैयारी को लेकर बागवानी विभाग के सहायक निदेशक धर्म सिंह यादव ने शुक्रवार को सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल में पानी भरने के कारण नई अनाज मंडी में कार्यस्थल बनाने की तैयारी करने पर विचार किया जा रहा है।
किसानों को नई नई तकनीक की जानकारी देने के लिए सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में हर साल किसान सब्जी मेले का आयोजन किया जाता है। पहले मेला जनवरी में लगाया गया था। लेकिन उस समय भारी धुंध पड़ने की वजह से अधिकारियों को परेशानी सामना करना पड़ता है। इसके बाद फरवरी माह में सब्जी मेले का आयोजन किया, लेकिन फिर बारिश ने अधिकारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और कार्यक्रम से दो दिन पहले भारी बारिश ने दस्तक दे दी।
अधिकारियों ने आनन-फानन से वाटर प्रूफ टेंट लगवाकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस बार तीसरा बार 16 फरवरी को मेले होना है, लेकिन इस बार भी बारिश ने दस्तक दे दी है। बारिश आने के कारण कार्यक्रम स्थल में पानी भर गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थल से मोटरों के साथ पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बार बार बारिश होने से अधिकारियों को परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बागवानी विभाग के सहायक निदेशक धर्म सिंह यादव, विभिन्न जिलों के उद्यान अधिकारियों ने सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया। बारिश के कारण कार्यस्थल में पानी भरने से नई अनाज मंडी में कार्यक्रम करने के लिए मंडी का दौरा किया है। सहायक निदेशक धर्म सिंह यादव ने बताया कि मेले में कृषि मंत्री सरदार परमवीर सिंह शिरकत देंगे ओर किसानों को पुरस्कार वितरित करेंगे। आयोजन में लगभग 15 हजार किसानों के आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से कार्यक्रम स्थल में पानी भर गया है। इसलिए कार्यक्रम का स्थल बदलने पर विचार किया जा रहा है।
आयोजन के लिए उजाड़ी थी दो एकड़ सब्जी की फसल
मेले का आयोजन करने के लिए विभाग ने दो एकड़ जमीन पर लगाई गई विभिन्न प्रकार की सब्जियों की फसल उजाड़ दी थी, जिससे विभाग को लाखों का नुकसान हुआ था, लेकिन स्थल में पानी भरने से कार्यक्रम स्थल बदलने की तैयारी की जारही है।
उद्यान विभाग के अधिकारी मदन लाल ने कहा कि केंद्र में उगाई गई सब्जियां सरकार के लिए कमाई का साधन नहीं है, उनसे केवल किसानों को नई-नई तकनीकों की जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम करने के लिए दो एकड़ फसल उजाड़ी थी, इससे विभाग को कोई असर नहीं पड़ने वाला है।