{"_id":"612951848ebc3e79c9017517","slug":"state-level-meeting-of-bjp-today-farmer-leader-announced-protest-increased-security-karnal-news-knl81330334","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक आज, किसान नेता ने किया विरोध का एलान, सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक आज, किसान नेता ने किया विरोध का एलान, सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को करनाल में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक होगी। जिसमें सीएम समेत भाजपा के 6 सांसद, 6 राज्य सभा सांसद, 12 जिलों से विधायक, पूर्व विधायक और लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के अलावा संगठन के पदाधिकारी पहुंचेंगे। रेलवे रोड स्थित होटल प्रेम प्लाजा में बैठक को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इधर शुक्रवार की शाम को किसान नेता ने वीडियो वायरल कर भाजपा नेताओं और बैठक का विरोध करने का एलान किया है। इससे प्रशासन और अलर्ट हो गया। देर शाम तक डीसी निशांत कुमार यादव और एसपी गंगाराम पूनिया की अधिकारियों के साथ बैठक चलती रही।
सुरक्षा के लिहाज से आयोजन स्थल और रूटों का दौरा भी किया। विरोध को देखते हुए आयोजन स्थल को भी बदला जा सकता है। सुरक्षा व्यवस्था में कई जिलों के डीएसपी और करीब 1400 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। रेलवे रोड समेत आंदोलन के चलते शहर के कई मार्ग भी देर रात बंद किए गए। बैठक सुबह 10.30 बजे से प्रस्तावित है। इसके बाद एनडीआरआई चौक से सीएम से शहर की कई परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कराने की योजना भी प्रशासन ने बनाई है। ब्यूरो
सभी जिलों की चुनावी तैयारी को लेकर होगी चर्चा
जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा और मीडिया प्रभारी हरपाल रोड़ ने बताया कि बैठक में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अतिरिक्त हरियाणा के छह लोकसभा के सांसद, इन छह लोकसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी, 12 जिलों के विधायक, राज्यसभा सांसद, जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी सहित स्थानीय चुनाव निकाय समिति सदस्य उपस्थित होेंगे। हरियाणा में 22 जिला परिषदों, 142 ब्लाक समितियों और 6205 पंचायतों के पंच-सरपंचों के लिए चुनाव जल्द ही होने हैं। इसमें जिला परिषदों के 416 सदस्यों, ब्लाक समितियों के 3002 सदस्यों और सरपंचों के लिए 6205 पंचायतों के लिए चुनाव होने हैं। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार करने और योजना बनाने को लेकर बैठक में चर्चा होगी।
विज्ञापन
वीडियो से सुबह 9.30 बजे डेरा कार सेवा पहुंचने का एलान
इधर, सीएम और भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक का विरोध जताने की किसानों की भी योजना है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें किसानों के अलावा मजदूरों को काले झंडे लेकर शनिवार सुबह 9.30 बजे डेरा कार सेवा पहुंचने का एलान किया गया है। यहां से सभी एकत्रित होकर रेलवे रोड की ओर कूच करेंगे।
पुरानी सब्जी मंडी रोड भी हो सकता है सील
सुरक्षा के लिहाज से रेलवे रोड के अलावा प्रशासन रात में सब्जी मंडी रोड को भी सील कर सकता है, क्योंकि यहीं से कलंदरी गेट के पास डेरा कार सेवा गुरुद्वारा है। जहां किसानों को एकत्रित होने का एलान है। सब्जी मंडी रोड से सीधा रेलवे रोड आयोजन स्थल पर पहुंचा जा सकता है। ऐसे में इस पूरे रास्ते के अलावा इसके साथ जुड़े अन्य मार्गों को भी सील किया जा सकता है। हालांकि शुक्रवार देर रात तक पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से रूट प्लान और नाकाबंदी को लेकर योजना जारी नहीं की गई।
जब भी बड़ा आयोजन होता है तो किसान नेताओं से बैठक होती है। वे अपनी मांग लोकतांत्रिक तरीके से उठाएं। कानून व्यवस्था को न खराब करें। यदि कोई करता है तो उसके खिलाफ सख्ती और कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हैं। कुछ रूट डायवर्ट किए गए हैं। - गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल।
किसान नेताओं से बात कर उन्हें समझाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने विरोध न करने की अपील भी की है। हमारी ओर से सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हैं। रेलवे रोड पूरी तरह से सील रहेगा। लोग इस रास्ते पर आवागमन से बचें।
-निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।