फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   State level conference of Traders Welfare Board will be held in Karnal on 18th

Karnal News: करनाल में 18 को होगा व्यापारी कल्याण बोर्ड का प्रदेशस्तरीय सम्मेलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 03:15 AM IST
विज्ञापन
State level conference of Traders Welfare Board will be held in Karnal on 18th
करनाल। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का प्रदेशस्तरीय सम्मेलन 18 जून को करनाल में आयोजित किया जाएगा। ये निर्णय शुक्रवार को जेबीडी ग्रुप के कार्यालय में बोर्ड के चेयरमैन बाल कृष्ण अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इसमें प्रदेशभर के व्यापारियों की कई समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद निराकरण को लेकर हरियाणा सरकार से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों की बैठक में तय किया गया कि प्रदेशस्तरीय सम्मेलन का आयोजन करनाल राज घराना रिसोर्ट कैथल रोड में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। बोर्ड के चेयरमैन के समक्ष जिला प्रधान कृष्ण लाल तनेजा व प्रदेश सदस्य भारत भूषण कपूर ने अन्य व्यापारियों के साथ कई समस्याएं रखीं, जिसमें जिला परिषद की दुकानों में बीते कई दशकों से बैठे व्यापारियों को किराए व खाली करने को लेकर नोटिस जारी किए जाने और व्यापारियों की दुकानों का सत्यापन किए जाने की समस्या को भी उठाया।
विज्ञापन

बैठक में प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को लेकर भी चर्चा की। कहा गया कि निगम ने पिछले कई सालों से लोगों को लाइनों में लगने, आपत्तियां व उनके दुरुस्त कराने के चक्कर में लगा रखा है। जीएसटी के मामलों में भी काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। चेयरमैन ने आश्वस्त किया कि इन सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रख कर उनकी इस समस्या को हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से राकेश गर्ग, अनिल गांधी, अशोक जैन, मोहिंदर सोनी, ज्ञान सिंह चावला, अमर ठक्कर, दीपक गुप्ता, हरमीत सिंह हैप्पी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed