{"_id":"672d2ca81339dca2390a9524","slug":"state-government-is-working-to-promote-players-mla-jagmohan-anand-karnal-news-c-18-knl1008-514485-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही प्रदेश सरकारः विधायक जगमोहन आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही प्रदेश सरकारः विधायक जगमोहन आनंद
विज्ञापन
- विश्व ड्रैगन चैंपियनशिप में पदक जीत कर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। विश्व ड्रैगन चैंपियनशिप में पदक जीत कर लौटे करनाल के दो खिलाड़ियों का निजी होटल में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने स्वागत किया। उन्होंने लड्डू खिलाकर खिलाड़ियों की जीत की बधाई दी। हरियाणा सरकार खेल और खिलाड़ियों को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
विदित हो कि यह प्रतियोगिता फिलिपिंस में 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक आयोजित हुई। इसमें जिले के छह खिलाड़ियों में मीनाक्षी, नीशा, वंशिका, आदी नांदल व सावन ने भाग लिया। वंशिका ने जूनियर वर्ग की दो किलोमीटर में रजत पदक व 200 और 500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं आदी नांदल ने ड्रेगन नौकायन के 200 मीटर मुकाबले में कांस्य पदक जीता। भाजपा की हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हमेशा ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है, जिसका परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन कर रहे है।
प्रदेश में हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। वहीं प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ाया है। सरकार द्वारा ग्राम स्तर तक के खिलाड़ियों को सभी आवश्यक खेल सुविधाएं दी जा रही है। आज हमारे प्रदेश के युवा खेल के मैदानों में पसीना बहा रहे हैं। युवा हमारे देश का भविष्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया की वे खेलों को जीवन में अपनाये और अपने प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन करें । उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के मैदान में खेल भावना से खेलना चाहिए। इस मौके पर कोच प्रवीण कुमार, खेल विभाग के उप अधीक्षक सुमित, कमल सैनी मौजूद रहे।