फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   sports ministers raid in the stadium

खेल मंत्री ने कर्ण स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण, प्रशासनिक खामियां मिलने पर डीएसओ व स्टोर कीपर को किया सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
sports ministers raid in the stadium
प्रदेश के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली की ओर से आते समय कर्ण स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। ऑफिस में आते ही सबसे पहले स्टोर रूम व ऑफिस रजिस्टर चेक किया। इसके बाद योगा हॉल, बैडमिंटन कोर्ट, शौचालय व खुले में रखे सामान को चेक किया। मंत्री ने बैडमिंटन हॉल में एक खिलाड़ी से सुविधाओं को लेकर बात भी की। साथ ही खुद अपने हाथों से योगा हॉल में रखे सामान को उठा कर चेक किया। इन सब के बाद खेल मंत्री सामान रजिस्टर और क्लर्क रजिस्टर को अपने साथ ले गए। चेक करने पर रिकॉर्ड में बहुत खामियां पाई गईं। मामले पर गंभीरता दिखाते हुए खेल मंत्री ने जिला खेल अधिकारी राजीव कुमार व स्टोर इंचार्ज सुमित गौड़ को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किये। वहीं, मंत्री के छापे के बाद से स्टेडियम में अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

बता दें कि खेल मंत्री किसी प्रोग्राम में दिल्ली गए थे। दिल्ली से आते समय दोपहर बाद करीब 1:45 पर करनाल स्थित कर्ण स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने करीब 45 मिनट तक बैडमिंटन हॉल, योगा हॉल, खुले में रखा खिलाड़ियों का सामान आदि चेक किया। खेल मंत्री ने बताया कि उन्हें लगातार कर्ण स्टेडियम से शिकायतें मिल रही थी कि कुछ अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों को खुद चेक करते हैं। गौरतलब है कि अमर उजाला द्वारा लगातार स्टेडियम की खामियों को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है।
विज्ञापन

सबसे पहले चेक किया स्टोर
शुक्रवार को खेल मंत्री पूरी तरह एक्शन मूड में दिखे, उन्होेेंने स्टेडियम में जाते ही सबसे पहले स्टोर रूम चेक किया। स्टोर कीपर के बारे में पूछने पर पता चला कि वह हॉफ डे छुट्टी लेकर गया है। यहीं नहीं डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सत्यनारायण भी छुट्टी पर पाए गए। मंत्री ने काफी देर तक स्टोर में रखे सामान को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा सत्र खत्म, निरीक्षण सत्र शुरू
खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र अब खत्म हो चुका है और अब स्टेडियम निरीक्षण करने का सत्र शुरू हो चुका है। इसके अलावा अन्य स्टेडियमों से भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed