फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Speeding car collides with bus at speed breaker; occupants beat up driver and flee.

Karnal News: स्पीड ब्रेकर पर बस से भिड़ी तेज रफ्तार कार, चालक की पिटाई कर भागे सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Speeding car collides with bus at speed breaker; occupants beat up driver and flee.
.हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार स्वंय
करनाल। चिड़ाव मोड़ के पास वीरवार की रात तेज रफ्तार कार करनाल से असंध जा रही निजी बस के पीछे जा टकराई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने बस चालक की पिटाई कर दी और कार को मौके पर लॉक कर भाग गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, चिड़ाव गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बस चालक ने गति कम की थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से में जा घुसी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार में सवार युवक नीचे उतरे और बस चालक की पिटाई करने लगे। आरोप है कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे। सूचना मिलने पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक कार चालक मौके से भाग चुके थे। किसी भी पक्ष की कोई भी शिकायत अभी तक नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed