{"_id":"87591d4390f75353e8fbe47528e01c03","slug":"special-weapons-police-car-and-take-on-animal-traffickers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल गाड़ी और हथियारों से पुलिस को टक्कर दे रहे पशु तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल गाड़ी और हथियारों से पुलिस को टक्कर दे रहे पशु तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी से लगती करनाल जिले की सीमा से पशु तस्करी रोकना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस नाकों को तोड़ना और फायरिंग करके यहां से भागने के लिए तस्कर पूरी तैयारी के साथ आते हैं। उनके पास मजबूत गाड़ी के साथ देशी पिस्टल व ईंट, पत्थर भी गाड़ी में होते हैं। शनिवार रात सहारनपुर के तस्करों ने निसिंग पुलिस का नाका तोड़कर और करनाल पुलिस पर फायरिंग करके अपनी रणनीति और स्थिति बता दी है। अब पुलिस इन तस्कराें की निशानदेही पर उनको फाइनेंस करने और वाहन उपलब्ध कराने वालों को ढूंढेगी।
विज्ञापन
सीआईए वन द्वारा पकड़ी गई महिंद्रा पिकअप को आरोपियों ने मजबूती से कवर किया हुआ है। अगले हिस्सा का मजबूत बंपर, पीछे डाला भी डबल लगा हुुआ है। इससे तस्कर पुलिस नाके को तोड़ते ही हैं और यदि किसी वाहन से टक्कर भी हो जाती है तो इनकी गाड़ी का कुछ नहीं बिगड़ता। शीशे की साइडों में लोहे की मजबूत ग्रिल लगी हुई हैं। अंदर बाडी पर भी सरियाें से ज्वाइंट किया हुआ है। इससे साफ क्लीयर है कि आरोपियों ने स्पेशल ऐसी गाड़ियां तस्करी के लिए बनवाई हुई हैं।
विज्ञापन
यूपी से करनाल जिले की घरौंडा, इंद्री, कुंजपुरा की सीमा लगती है। अक्सर पशु तस्कर इन रास्तों पर पुलिस के नाके को तोड़कर वहां से गुजर आते हैं। इंद्री एरिया में पुलिस और पशु तस्करों के बीच दर्जनों बार फायरिंग हो चुकी है। इसमें पुलिस कर्मचारी और पशु तस्कर भी घायल होते रहते हैं।
विज्ञापन
आवारा पशुओं को लगाते नशीला इंजेक्शन
डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पकड़े गए चार आरोपियों से खुलासा हुआ है कि पशु तस्कर आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नशीली दवाइयाें का इंजेक्शन लगा देते हैं। पशुओं को दवाई देते ही वह आसानी से उन्हें गाड़ी में चढ़ा लेते हैं। यही कारण है कि गाड़ियों में पशुओं को ठूंस-ठूंस भरकर लेकर जाते हैं।
नाका तोड़कर बदल लेते थे रास्ता
पशु तस्करों को करनाल से बाहर निकलने के सभी रास्तों का पता है। आरोपियों ने शनिवार रात एक बजे निसिंग पुलिस का नाका तोड़ा। पुलिस ने कैथल रोड नहर पर नाका लगा दिया। लेकिन आरोपी दो घंटे तक इस रास्ते पर आए ही नहीं। 20 मिनट का रास्ता और दो घंटे तक गाड़ी न आने पर पुलिस तस्करों की प्लानिंग को समझ गई और काछवा नहर पर नाका लगा दिया।
आरोपियों ने कैथल रोड से पुंडरक से यू टर्न लेते हुए काछवा गांव से होते हुए पुलिस को चकमा देकर करनाल क्रॉस करने की प्लानिंग थी। तीन बजे काछवा नहर पर तस्करों ने करनाल पुलिस का नाका तोड़ने के साथ ही फायरिंग भी कर दी। पुलिस की गोली से एक तस्कर घायल हो गया और चारों को पकड़ लिया गया। एक फरार हो गया।
वर्जन
पशु तस्करों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया है। आरोपियों की तरफ से फायरिंग करने के बाद पुलिस ने भी फायर किए। इसमें एक आरोपी घायल हो गया। आरोपी हथियार सहित ईंट-पत्थर के साथ तैयारी करके आए थे। दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर उन आरोपियों को पकड़ा जाएगा जो इनको इस धंधे में धकेल रहे हैं।
-राजकुमार, डीएसपी, करनाल।