फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Special contribution of women in passing culture and culture from one generation to another

Karnal News: एक से दूसरी पीढ़ी में संस्कार और संस्कृति देने में महिलाओं का विशेष योगदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Special contribution of women in passing culture and culture from one generation to another
पुरी पीठ के पीठाधिश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के प्रवचन सुनते श्?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि एक से दूसरी पीढ़ी में संस्कार और संस्कृति देने में महिलाओं का अहम योगदान है। इसे महिलाएं बखूबी निभाएं। क्योंकि बच्चे की पहली गुरु मां ही है। यदि वे ही संस्कृति और संस्कार भूल गई तो बच्चों में इसका अभाव रहेगा। राष्ट्र के उत्कर्ष की जिम्मेदारी से भी महिलाएं नहीं बच सकतीं।
करनाल में अपने प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को जरनैली कॉलोनी स्थित सतपाल खेत्रपाल के निवास पर स्वामी जी ने महिला संगोष्ठी की। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने उनसे जीवन से संबंधित सवाल किए। जिनका उन्होंने जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देवताओं के चित्र को पीपल के पेड़ के नीचे नहीं रखना चाहिए। देवताओं का चित्र देव स्थान पर रखा जाए।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि एक पर्व को दो-दो दिनों में मनाने की परंपरा सही नहीं है। किसी महिला ने वर्ण व्यवस्था पर सवाल किए तो किसी ने देवताओं के अस्तित्व को लेकर सवाल पूछे। एक महिला ने तंत्र और मंत्र को लेकर सवाल किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह अपने परिवार से एक रुपया देव स्थान के निमित्त निकालें और प्रतिदिन महिलाओं को गौ ग्रास निकालना चाहिए। मठ-मंदिरों व युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के प्रकल्प चलाएं। शंकराचार्य ने कहा कि माताएं अपने बच्चों में धर्म के संस्कार संचारित करती हैं। हमारे भगवान साकार भी हैं और निराकार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी का संचालन सीमा गुप्ता ने किया। संगोष्ठी के बाद स्वामी निश्चलानंद जी कैथल के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में मेयर रेनू बाला गुप्ता, पार्षद मेद्या भंडारी, पार्षद वीर विक्रम, सुनीता बहल, सुषमा अत्रेजा, सतपाल खेत्रपाल, नरेश अरोड़ा, महेश चावला, पंकज भारती, निर्मल बहल, चंद्र गुप्त ढींगरा, राज बजाज, विनोद खेत्रपाल, रमेश मिड्ढा और विनीत भाटिया उपस्थित रहे।

महिलाओं की संगोष्ठी में अपने विचार रखते पुरी पीठ के पीठाधिश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्च?

महिलाओं की संगोष्ठी में अपने विचार रखते पुरी पीठ के पीठाधिश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्च?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed