{"_id":"66d3b0ded157f14634004bb7","slug":"special-campaign-will-be-run-for-vaccination-karnal-news-c-36-1-ame1006-128874-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। करीब 22 दिनों तक चली एनएचएम की हड़ताल का असर अब स्वास्थ्य विभाग को झेलना पड़ रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिलेभर में टीकाकरण का काम प्रभावित हो रहा था। इसलिए विभाग की ओर से अब विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान में टीकाकरण के वंचित रहे बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान दो सितंबर से शुरू होकर सात सितंबर तक जारी रहेगा। छह दिनों तक चलने वाले इस अभियान में शून्य से पांच वर्ष और 10 से 12 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के लिए विभाग की ओर से टीमें भी नियुक्त कर दी गई है।
अभियान के तहत जिले की गर्भवतियों को भी टीके लगाए जाएंगे। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण ठीक चल रहा था जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण बहुत अधिक प्रभावित रहा था।
विज्ञापन
ऐसी रहेगी टीकाकरण की प्रणाली
विभाग की ओर से रोजाना टीकाकरण के सत्र लगाएं जाएंगे। इसमें शून्य से पांच वर्ष, 10 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवतियों को टीके लगाएं जाएंगे। जिले में शून्य से पांच वर्ष के 133, 10 से 16 वर्ष के 782 बच्चों और 93 गर्भवतियों का टीकाकरण किया जाएगा। छह दिनाें तक चलने वाले इस विशेष अभियान में रोजाना करीब 14 सत्र होंगे। इसके लिए विभाग की ओर से 150 एएनएम को डयूटी पर लगाया गया है।
बच्चे के विकास के लिए टीकाकरणजरूरी
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ जशनप्रीत सिंह ने बताया कि जन्म के बाद से ही बच्चे को कई बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी होता है। इससे बच्चे के शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति बन जाती है। इसलिए विशेष अभियान के तहत वंचित बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। सबसे अधिक प्रभावी क्षेत्रों में भी टीमें जाएंगी और वहां पर टीकाकरण करेंगी। इसके लिए विभाग की ओर से एएनएम को शुक्रवार को ट्रेनिंग भी करवाई गई है। ट्रेनिंग में एएनएम को विशेष अभियान के तहत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने और उसकी रिपोर्ट बनाने के लिए बताया गया है।