फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Speakers got a chance to become leaders from this campaign: Kanwar Pal

अभियान से वक्ताओं को मिला नेता बनने का मौका : कंवरपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Speakers got a chance to become leaders from this campaign: Kanwar Pal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर वीरवार को कार्यशाला हुई। इस दौरान अभियान से जुड़े सभी मंडल अध्यक्ष और वक्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया कि उन्हें कैसे कार्य करना है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर पहुंचे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं अभियान में जुड़े वक्ताओं से कहा कि अब उन्हें नेता बनने का मौका मिला है, वे घर-घर जाकर अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं।
उन्होंने कहा कि सभी वक्ताओं को चाहिए कि वे लोगों तक भाजपा के 11 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों एवं आजादी से लेकर कांग्रेसी शासनकाल में हुए कार्यों को तुलनात्मक दृष्टि से जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने की। वहीं जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने कहा कि कार्यशाला कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है इसलिए सभी को कार्यशालाओं में ध्यानपूर्वक अपनी उपस्थिति देनी चाहिए।
विज्ञापन

संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस सरकार की विफलताओं एवं भाजपा की मोदी सरकार कें 11 वर्षों के शासनकाल का तुलनात्मक दृष्टि से जानकारी देने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह और अशोक खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed