फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SP to investigate Khazoor Incident

एसपी करेंगे गढ़ी खजूर मामले की जांच

Tue, 10 Dec 2013 04:39 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 10 Dec 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
SP to investigate Khazoor Incident
समझौता नहीं करने पर पीड़ित पक्ष के युवकों के खिलाफ ही छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने पर गांव गढ़ी खजूर के करीब तीन सौ ग्रामीण सोमवार को पुलिस कप्तान शशांक आनंद से डीएसपी असंध की शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने मामले की जांच कर रहे असंध के डीएसपी श्याम लाल शर्मा की जांच पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि डीएसपी आरोपी पक्ष से समझौता करने का दबाव बन रहे थे।
विज्ञापन


आरोप हैं कि ऐसा नहीं करने पर तो घरौंड़ा पुलिस ने मृतक के भाई कृष्ण व मित्र गौरव के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस कप्तान ने पीड़ित पक्ष की बात सुनने के बाद उनसे तथ्य मांगे ओर स्वयं जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पीड़ित पक्ष के तथ्य एकत्र होने के बाद पुलिस कप्तान शशांक आनंद स्वयं मामले की जांच करेंगे।
करीब सवा महीना पूर्व घरौंड़ा के गांव गढ़ी खजूर के दो युवकों की मार से आहत करीब 18 वर्षीय आकाश ने अपने साथ हुई मारपीट की शर्म के चलते बाड़े में फंदा लगा लिया था।

 घरौंड़ा पुलिस ने मृतक के पिता टेक चंद की शिकायत पर गांव के ही कालू व बब्बू के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। लेकिन आरोपी युवकों के परिजनों द्वारा समझौते के लिए बनाए जा रहे दवाब को ठुकराने पर पुलिस ने मृतक के भाई व मित्र के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज कर परेशान किया जा रहा है।

मृतक आकाश के पिता ने पुलिस कप्तान को बताया कि उसके बेटे आकाश का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। जो कि उसके दोनों भाई को पसंद नहीं था। इस कारण दोनों आकाश को बहाने से चोपाल पर ले गए। जहां दोनों ने आकाश से मारपीट की, उसी डर के चलते आकाश ने अपने बाड़े में फांसी लगा ली थी।

 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। डीएसपी मुख्यालय जोगिंद्र राठी द्वारा की गई जांच में दोनों युवक दोषी पाए गए थे। लेकिन उसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने समझौता करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोपी पक्ष की ओर से कई बार धमकी भी मिल चुकी है।


अब आरोपी पक्ष के लोगों ने मृतक आकाश के भाई कृष्ण व मित्र गौरव के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ का मामला घरौंड़ा थाने में दर्ज करा दिया है। पुलिस कप्तान ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद मामले की जांच स्वयं करने का आश्वासन दिया ओर पीड़ित पक्ष को तथ्य जुटाने की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed