फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SP sahab... increase patrolling at night, crimes are happening

Karnal News: एसपी साहब... रात में गश्त बढ़वा दो, हो रही वारदातें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
SP sahab... increase patrolling at night, crimes are happening
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एसपी साहब! शहर में रात्रि गश्त बढ़वा दीजिए। रोजाना चोरी, लूट और मारपीट की वारदातें हो रही हैं। शहर के पुरानी सब्जी मंडी, बस अड्डा मार्ग पर पुल निर्माण के कारण स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, इसलिए दिन ढलने के बाद यहां आने-जाने में लोगों को दिक्कत हो रही है। शरारती तत्वों का भी यहां जमावड़ा रहता है। सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी मांगे रखी हैं।

बुधवार को सीजीसी की कार्यकारिणी की बैठक चेयरमैन प्रो. एसएस बरगोटा की अध्यक्षता में करनाल क्लब में हुई। बैठक में शहर की सड़कों, स्वच्छता, बिजली एवं कानून व्यवस्था और महिला एवं बाल कल्याण पर चर्चा की गई। कानून व्यवस्था उप समिति के प्रधान विपिन शर्मा ने कहा कि शहर में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी वजह से स्ट्रीट लाइट के पोल भी हटा दिए गए हैं। अंधेरा होने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है और अप्रिय घटना का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि रात्रि में गश्त बढ़ाई जाए। सांकेतिक बोर्ड भी लगाए जाए। पुरानी सब्जी मंडी और कमेटी चौक के नजदीक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, पुल निर्माण कार्य की वजह से यहां तक लोग नहीं पहुंच सकते हैं। दूसरी ओर पुलिस की ओर से शहर भर में चालान काटे जा रहे हैं, इससे भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। हादसों और वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को सुनाई जाएं शहीदों की गाथा

शिक्षा सुधार उप समिति के वाईस चेयरमैन डीएन अरोड़ा व प्रधान एसके गोयल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सीजीसी की ओर से की गई पीटीएम को सराहा जा रहा है। कन्याओं के स्कूलों में सीजीसी की महिला वक्ताओं को छात्राओं को प्रेरित और जागृत करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। महिला एवं बाल कल्याण उप समिति की प्रधान प्रो. सुजाता गुप्ता ने कहा कि बच्चों को शिक्षण संस्थानों में महापुरुषों, शहीदों, देश प्रेमियों व स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा सुनाई जानी चाहिए।

पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं

सड़क सुरक्षा एवं नगर स्वच्छता के वाइस चेयरमैन केएल विरमानी और प्रधान वीर विक्रम कुमार ने कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है। कर्ण कैनाल से सेक्टर चार तक पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। सेक्टर चार की तरफ नाले की चौड़ाई बहुत कम है, जिससे सारा पानी वापस आता है। नगर निगम प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। बैठक में पूर्व चेयरमैन अंजु शर्मा, महिंद्र कादियान, गुरविंद्र सिंह, एपीएस चोपड़ा, संदीप लाठर, एसएम कुमार और एडवोकेट लाजपत राय चुचरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed