फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sons of Karnal in football, daughters of Baragaon dominated in Kabaddi

फुटबॉल में करनाल के बेटे, कबड्डी में बड़ागांव की बेटियां छाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Sons of Karnal in football, daughters of Baragaon dominated in Kabaddi
कर्ण स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान फुटबाल के मैच में जीत के लिए संघर्ष करते दो?
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं वीरवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। कुल 14 खेलों में लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया। फुटबॉल के मुकाबले केवल लड़कों की टीमों के बीच ही हुए। जिसमें करनाल शहर के दो स्कूलों की टीमें अव्वल रहीं।

वहीं कबड्डी में लड़कियों के मुकाबले में बड़ागांव के स्कूल की बेटियों का दबदबा रहा। अब ये सभी टीमें शनिवार से होने वाली जिला स्तरीय खेलों में हिस्सा लेंगी। अंडर-17 और 19 आयु वर्ग के खेल मुकाबले मंगलवार और बुधवार को हो चुके हैं। अंतिम दिन खंड शिक्षा अधिकारी अंजू सरदाना ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खेल इंचार्ज सतिन्द्र सिंह ने बताया कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे होने के कारण आज प्रतियोगिताएं नहीं होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल खंड में लड़कों के परिणाम -
- शॉटपुट : सिद्धार्थ प्रथम, आयुष द्वितीय और शुभम तृतीय।
- लांग जंप : सिद्धार्थ प्रथम, शुभम द्वितीय और आरव तृतीय।
- डिस्कस थ्रो : शुभग प्रथम, गौरव द्वितीय और समरप्रीत तृतीय
- हाई जंप : कशिश प्रथम
- 100 मीटर दौड़ : सिद्धार्थ प्रथम, अंकित द्वितीय और अर्पित तृतीय
- 200 मीटर दौड़ : आरव प्रथम, पारस द्वितीय और वंश तृतीय
- 400 मीटर दौड़ : सिद्धार्थ प्रथम, पारस द्वितीय और अंकित तृतीय
- रेसलिंग : 43 किलो में पीयूष, 35 किलो में वंश, 33 किलो में युवराज सिंह, 38 किलो में ब्रिज और 43 किलो में गौरव प्रथम
- वूशु : 42 किलो में नमन, 48 किलो में अरमान और 56 में कुणाल प्रथम
- खो-खो : करनाल इंटरनेशनल स्कूल कुंजपुरा प्रथम
- कबड्डी : करनाल इंटरनेशनल स्कूल प्रथम और जीएचएस कलामपुरा द्वितीय
- बास्केट बॉल : प्रताप पब्लिक स्कूल मेन और दयाल सिंह सेक्टर-7 प्रथम
- फुटबॉल : प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 और डीपीएस अव्वल
- वालीबॉल : वीपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल प्रथम
----
करनाल खंड में लड़कियों के परिणाम -
- शॉटपुट : सारव प्रथम और प्रभय द्वितीय
- लांग जंप : कनिका प्रथम, गुनतश द्वितीय और तेजस्वनी तृतीय रही।
- डिस्कस थ्रो : रूचि प्रथम, नमन चौधरी द्वितीय
- 100 मीटर दौड़ : कनिका प्रथम, खुशी द्वितीय और नेहा तृतीय
- 200 मीटर दौड़ : कनिका प्रथम, आरुषी द्वितीय और गुरिशा तृतीय
- 400 मीटर दौड़ : कशिश प्रथम, रुकसम द्वितीय और जागृति तृतीय
- रेसलिंग : 46 किलो में गैरी, 42 किलो में जस और 62 किलो में सारा सिंह प्रथम
- वूशु : 42 किलो में यशिका और 24 किलो में जन्नत प्रथम
- खो-खो : करनाल इंटरनेशनल स्कूल कुंजपुरा प्रथम
- कबड्डी : जीएसएसएस बड़ागांव
- बास्केट बॉल : प्रताप पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed