फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Somewhere it rains and somewhere people yearn, the weather is showing indifference

Karnal News: कहीं बादल बरसे तो कहीं लोग तरसे, मौसम दिखा रहा बेरूखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Somewhere it rains and somewhere people yearn, the weather is showing indifference
कई दिनों से छाए बादल बेरूखी दिखा रहे हैं। कहीं झमाझम बरस रहे हैं, तो कहीं सूखे ही निकल जा रहे हैं। दो दिन से बादल ग्रामीण क्षेत्रों पर मेहरबानी और शहरी क्षेत्र से बेमानी दिखा रहे हैं। बादल रोज पर छाते हैं और लोग बारिश की आस लगाते हैं, लेकिन बिना बरसे ही छंट जाते हैं। रविवार को भी जिले का मौसम ऐसा ही रहा। सुबह आसमान पर बादल छाए रहे, जबकि दोपहर करीब एक बजे मौसम खुल गया। इस दौरान धूप निकलने के साथ उमस भी बढ़ गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां रविवार दोपहर 12 बजे तक लोग धूप न होने के चलते घूमते नजर आए, वहीं धूप निकलते ही घरों में दुबक गए। इस दौरान सूरज की लुका छिपी ने लोगों को खूब सताया। वहीं दोपहर तीन बजे फिर बादल छाने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि इस दौरान तापमान सामान्य रहा, लेकिन उमस व चिपचिपी गर्मी के कारण लोग बेचैन दिखाए दिए। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह अच्छा बारिश की संभावना है। वहीं पूरे सप्ताह मौमस सुहावना और खुशनुमा बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से नीचे जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं शनिवार रात को भी आसमान घने काले बादलों से घिरा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। जबकि बिलासपुर और साढौरा क्षेत्र में बादलों ने मेहरबानी दिखाई। बिलासपुर में करीब पौना घंटा बारिश हुई। जबकि साढौरा रात भर रिमझिम लगी रही। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बिलासपुर में करीब दो एमएम और साढौरा में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि शहर सहित अन्य क्षेत्रों में बादलों ने पूरी तरह बेरूखी दिखाई। शहर के लोग करीब एक सप्ताह से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पिछले रविवार व सोमवार को बारिश हुई थी, जिसके बाद से लगातार मौसम बन रहा है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। जिला कृषि उपनिदेशक प्रदीप मिल ने बताया कि मौसम विभगा की ओर से जारी सूचना के तहत किसानों को एडवाइजरी जारी की गई। इस सप्ताह के पांच दिन बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed