फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   someone's salary was stuck, no one could pay the installment

किसी की सैलरी अटकी तो कोई नहीं भर सका किस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
someone's salary was stuck,  no one could pay the installment
रिजर्व बैंक ने नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक का बोर्ड भंग कर प्रशासक नियुक्त कर दिया है। जमाकर्ताओं पर निकासी की सीमा सहित बैंक के कारोबार पर भी कई तरह की पाबंदियां लगी हैं। इस खबर से बैंक उपभोक्ताओं में हड़कंप है। ऐसे में किसी की सैलरी अटकी है, तो कोई अपनी किश्त भरने से छूटा है। अचानक मिली सूचना से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अकेले करनाल जिले में हजारों उपभोक्ताओं के यस बैंक में खाते हैं और करोड़ों रुपये उनके खातों में जमा हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दिनभर सेक्टर-12 स्थित बैंक की ब्रांच पर उपभोक्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। कोई अपने सारे पैसे निकलवाने के लिए पहुंचा तो कोई अपनी एफडी और आरडी निकलवाने को। लेकिन सभी उपभोक्ता बैंक के अधिकारियों से नहीं मिल पाए। इधर बैंक की ओर से वित्त मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों को बाहर चस्पा दिया गया, अचानक नोटिस देखकर भी कई उपभोक्ता घबरा गए।
विज्ञापन

एक माह में 50 हजार से ज्यादा नहीं निकाल सकेंगे
बैंक के डिपॉजिटर अब एक माह में 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं निकला पाएंगे। जबकि मेडिकल इमरजेंसी, उच्च शिक्षा और शादी पर खर्च की स्थिति में निकासी की सीमा में ढील दी जा सकती है। हालांकि, उन स्थितियों में भी 5 लाख रुपये से ज्यादा की निकासी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का राशन लेने के लिए आज पैसे निकलवाने आए थे
अचानक लगे नोटिस से लोग घबराए हैं। बैंक का बोर्ड भंग होने के बाद सेक्टर-12 में पहुंचे सतीश का कहना है कि उनकी पांच मार्च को ही सैलरी बैंक खाते में आई है। आज घर का राशन लेने के लिए पैसे निकलवाने थे, तो यहां आकर स्थिति पता चली। इधर, अशोक, अनिल, मुकेश और कमल का कहना है कि उन्हें भी अचानक जरूरत पर पैसे निकलवाने थे, लेकिन बैंक अधिकारियों से मिल ही नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed