{"_id":"6924c51d1218e45b7f0de417","slug":"solar-lights-will-be-installed-near-cctv-cameras-ensuring-clear-surveillance-even-at-night-karnal-news-c-18-knl1018-787255-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीसीटीवी के पास लगाई जाएंगी सोलर लाइटें, रात में भी होगी साफ निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीसीटीवी के पास लगाई जाएंगी सोलर लाइटें, रात में भी होगी साफ निगरानी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पुलिस के आग्रह पर नगर निगम 45 जगहों पर लगाए सीसीटीवी कैमरे के साथ 72 वॉट क्षमता की हाई-पावर सोलर लाइटें लगाएगा। इससे रात में अंधेरा होने या स्मॉग पड़ने की स्थिति में भी कैमरे स्पष्ट और साफ तस्वीरें कैद कर सकेंगे। निगम का यह प्रोजेक्ट अगले कुछ हफ्तों में पूरा होने की उम्मीद है। इससे शहर में 24 घंटे बेहतर निगरानी सुनिश्चित होगी।
नगर निगम की सदन की बैठक में प्रोजेक्ट पास हो चुका है। निगम ने पुलिस विभाग से शहर में लगाए गए सीसीटीवी की लोकेशन मांगी थी। पुलिस की ओर से दी गई 45 सीसीटीवी की लोकेशन पर अब निगम सर्वे कर रहा है। निगम केवल उन लोकेशन पर लगे सीसीटीवी के साथ सोलर लाइट लगा सकता है जो उसके दायरे में आती हैं। इस प्रोजेक्ट पर निगम की ओर से करीब 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
निगम एक्सईएन ओपी करदम के अनुसार नई सोलर लाइटें ऐसे कैमरा पॉइंट्स पर लगाई जाएंगी, जहां सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सोलर लाइटें हाई-इल्युमिनेशन होंगी और रातभर लगातार रोशनी देंगी, जिससे कैमरों की रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता अपने आप बेहतर होगी। सोलर लाइटें लगाने से बिजली खर्च बचेगा। इन्हें बार-बार मरम्मत की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।