फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Soil testing is essential for better yield

Karnal News: बेहतर पैदावार के लिए मिट्टी की जांच जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Soil testing is essential for better yield
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ) के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र सलारू में मंगलवार से राजस्थान के किसानों का लहसुन और प्याज की उन्नत उत्पादन तकनीक और कटाई उपरांत प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण शुरू किया।
इसकी शुरुआत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) नई दिल्ली के पूर्व सहायक महानिदेशक (विस्तार) डॉ. रणधीर सिंह ने की। इस मौके पर किसानों से आह्वान किया कि वे बेहतर पैदावार के लिए अपने खेतों की मिट्टी की जांच आवश्यक कराएं। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक ही खेतों में खाद आदि का प्रयोग करें।
विज्ञापन

पूर्व सहायक महानिदेशक डॉ. रणधीर सिंह का एनएचआरडीएफ केंद्र पहुंचने पर केंद्राध्यक्ष एवं सहायक निदेशक डॉ. आलोक कुमार सिंह ने स्वागत किया। प्रशिक्षण में राजस्थान के सवाई माधौपुर व नागौर जिले के किसान प्रशिक्षण के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लहसुन और प्याज की खेती व भंडारण की तकनीक किसानों तक पहुंचाने के लिए एनएचआरडीएफ के क्षेत्रीय केंद्र सलारू के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed