फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   snatching accoused arrested

स्नेचिंग का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
snatching accoused arrested
घोघड़ीपुर रोड पर 16 अप्रैल को एक व्यक्ति से स्नैचिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से छीना हुआ मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस की सीआईए-1 टीम के अनुसार 16 अप्रैल को दो अज्ञात युवकों ने घोघड़ीपुर रोड करनाल पर गौरव कुमार निवासी मतलौडा जिला पानीपत से लिफ्ट मांगी थी और रास्ते में डरा धमका कर उसको खेतों में ले जाकर मोबाइल, घड़ी व नगदी छीन ली और फरार हो गए। गौरव की शिकायत पर दो अज्ञात के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया था। जांच सीआईए-1 को सौंपी गई। सीआईए-1 एएसआई दशरथ की अध्यक्षता में टीम द्वारा स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी योगेश निवासी गांव मूनक, कमल निवासी गांव बिरचपुर जिला करनाल को विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर घोघड़ीपुर रोड करनाल से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की बात का खुलासा किया गया।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed