फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   snatcher arrested

स्नेचिंग का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
snatcher arrested
सब्जी मंडी में व्यापारी से 3.50 लाख रुपये छीनने के मामले में 24 घंटे ही हुए थे कि शुक्रवार को रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवारों ने एक महिला का मोबाइल छीन लिया लेकिन आसपास के लोगों ने एक स्नैचर को दबोच लिया। उसका भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी की लोगों ने जमकर धुनाई की। वह नशे में इतना धुत्त था कि पुलिस के सामने ही अपने कमीज के अंदर से शराब की बोतल निकालकर लोगों को दिखाने लगा और पुलिस की गाड़ी में बैठकर लोगों को बाय-बाय भी कर रहा था। घटना सुबह करीब 11 बजे की है जब तरावड़ी दयानगर बस्ती की एक महिला बाजार से घर लौट रही थी कि पीछे से दो बाइक सवार आए। उनमें से पीछे बैठे बाइक सवार ने महिला का मोबाइल छीन लिया और बाइक को तेज कर भागने लगे। महिला का शोर सुनकर दुकानदार व राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। उसने कहा कि उसने यह काम नशे में किया है। थाना इंचार्ज सुखविंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल छीनने के दूसरे अपराधी पोना को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को व्यापारी अनिल से बाइक सवारों द्वारा 3.50 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed