{"_id":"68d1b516dbf594096102ed7a","slug":"smuggler-arrested-with-opium-worth-rs-25-lakh-karnal-news-c-18-knl1008-744241-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ढाई लाख रुपये की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ढाई लाख रुपये की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
असंध थाना पुलिस ने 495 ग्राम अफीम के साथ तस्कर खेड़ी सर्फली निवासी सुंदर सिंह को गिरफ्तार किया। उसे सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सीआईए-1 की टीम के प्रभारी विकास ने बताया कि टीम को रविवार रात को सूचना मिली थी कि खेड़ी सर्फली निवासी सुंदर सिंह अफीम बेचने का काम करता है और काले रंग की पल्सर बाइक पर करोड़ा से राहड़ा की तरफ आएगा। सूचना के आधार पर टीम ने करोड़ा रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान काले रंग की पल्सर बाइक आती दिखी। रुकने का इशारा करने पर चालक बाइक मोड़कर भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी की काली लोअर की जेब से अफीम बरामद की। 495 ग्राम अफीम का आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। ब्यूरो