फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Smuggler arrested with 320 grams of smack

Karnal News: 320 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 16 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 320 grams of smack
स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट लेकर जाती एएनसी की टीम। संवाद
सचिन शर्मा
विज्ञापन


यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 320 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी।



एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार को सूचना मिली कि एक युवक कलानौर पेट्रोल पंप के पास नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, ओम प्रकाश, एएसआई जसवीर सिंह, जयपाल, मुख्य सिपाही ललित और सुल्तान की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली निवासी चांदमियां उर्फ अमीर खान के रूप में हुई है। आराेपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 320 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी से रिमांड के दौरान पुलिस नशा सप्लाई नेटवर्क, सप्लायर और खरीददारों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बावजूद बढ़ा नशा नेटवर्क
यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की लगातार कार्रवाई के बावजूद नशा तस्करों का नेटवर्क तेजी से फैलता नजर आ रहा है। वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में मामलों की संख्या 16 से बढ़कर 26 हो गई जबकि गिरफ्तार आरोपियों का आंकड़ा 34 से बढ़कर 62 पहुंच गया है। पुलिस ने स्मैक, कैप्सूल, गांजा, अफीम और चरस की बड़ी खेप भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एंटी नारकोटिक्स सेल में दर्ज मामले और गिरफ्तारियों की तुलना
मामले का प्रकार दर्ज 2025 दर्ज 2026 गिरफ्तार आरोपी 2025 गिरफ्तार आरोपी 2026
1. व्यावसायिक 03 07 08 13
2. गैर वाणिज्यिक 13 19 26 33
------------
- बरामदगी
वस्तु वर्ष 2025 वर्ष 2026 कीमत रुपये में
स्मैक 241 ग्राम 1809 ग्राम 1 करोड़ 80 लाख
नशीले कैप्सूल 3288 2577 50 हजार
गांजा -- 3 किलो 760 ग्राम 50 हजार
अफीम -- 5 किलो 914 ग्राम 25 लाख
चरस -- 5 किलो 2 करोड़ 50 लाख

स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट लेकर जाती एएनसी की टीम। संवाद

स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट लेकर जाती एएनसी की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed