{"_id":"581e2d4c4f1c1bad31439365","slug":"smog-accident-six-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग के कारण कई हादसे, छह लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉग के कारण कई हादसे, छह लोग घायल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
ध्ुुंध्ा से गुजरते वाहन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वातावरण में बढ़ते प्रदूषण और इस सीजन की पहली धुंध के साथ ही हादसों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नेशनल हाईवे सहित कई स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्मॉग के कारण घायलों को हाईवे पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार की सुबह वाहन चालकों को प्रदूषण और धुंध से दो-चार होना पड़ा। कोहरे के कारण हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा के नजदीक करीब आधा दर्जन वाहनों के बीच टक्कर हो गई। पहले हादसे में दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही एक इनोवा ने सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे टक्कर मारी। इससे कुछ दूरी पर दो कैंटर के बीच भीषण भिड़ंत हुई। वहीं दिल्ली की ओर जा रही एक कार और इनोवा में टक्कर हुई व एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में केंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य तीन/चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। वाहन चालक दिनेश कुमार व गुरमुख ने बताया कि धुंध और धुएं के कारण हाईवे पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इससे कई वाहन आपस में भिड़ गए जिससे लगभग आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई।
वहीं, घरौंडा जीटी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से बाइक थ्री व्हीलर में जा टकराई। इससे बाइक चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को करनाल अस्पताल में भर्ती करवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर रास्ता बहाल किया। मधुबन थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बसताड़ा टोल प्लाजा के पास करीब आधा दर्जन वाहनों की भिड़ंत हुई है जिसमें एक केंटर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि करीब आधा दर्जन व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
शुक्रवार की देर शाम चौरा-अराईपूरा रोड पर कार की टक्कर लगने से वार्ड 15 घरौंडा निवासी सुरजीत सिंह की मौत हो गई। मृतक के भाई संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वे दोनों गांव चौरा में फिटिंग का काम करके शुक्रवार की शाम को घरौंडा वापस आ रहे थे तो एक सफेद रंग की कार ने उसके भाई सुरजीत की बाइक को टक्कर मारी और फरार हो गया। कार की टक्कर सेे सुरजीत सड़क पर गिर पड़ा और उसका सिर सड़क से जा टकराया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने संजय की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
बरसत में बाइक हादसा, दो घायल
गांव बरसत से घरौंडा की तरफ आ रहे बाइक सवार बल्हेड़ा निवासी कोसर और अमजद को टक्कर मारी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें राहगीरों ने नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। बाइक सवारों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक गलत दिशा से आ रहा था।