{"_id":"65d90955c2979e3ce90cf23a","slug":"smc-head-accused-of-assaulting-teacher-karnal-news-c-18-knl1008-333251-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एसएमसी प्रधान पर शिक्षिका से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एसएमसी प्रधान पर शिक्षिका से मारपीट का आरोप
Sat, 24 Feb 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। अराईपूरा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में एक गणित शिक्षिका के साथ मारपीट की गई है। शिक्षिका ने मारपीट का आरोप विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान व कुछ महिलाओं पर लगाया है। अध्यापिका समेत स्कूल के स्टॉफ ने थाना घरौंडा पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। बाद में अध्यापक जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी देने के लिए करनाल पहुंचे।
अराईपूरा गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की शिक्षिका मोनिका शर्मा की शिकायत के मुताबिक शुक्रवार को स्कूल के प्रांगण में बच्चों को पढ़ा रही थी। उसी दौरान स्कूल में एसएमसी प्रधान व उसकी पत्नी गांव की कुछ महिलाओं के साथ पहुंचे। उन्होंने शिक्षिका के साथ बच्चों की पढ़ाई को लेकर कहासुनी शुरू कर दी।
शिक्षिका का आरोप है कि प्रधान व महिलाओं ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट होते देख अन्य अध्यापक व अध्यापिकाए मौके पर पहुंची और उन्होंने बीच बचाव किया। ड्यूटी के दौरान शिक्षिका पर हुए हमले से पूरे स्कूल में भय का माहौल है। स्कूल के सभी अध्यापकों ने प्रधानाचार्य अनीता कुमारी की अगुवाई में घरौंडा पुलिस थाना पहुंचकर मामले की पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने बताया कि एसएमसी प्रधान दिनेश कुमार व कुछ महिलाओं ने शिक्षिका मोनिका शर्मा के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। एसएमसी प्रधान का पिछले काफी समय से स्कूल में नाजायज तरीके से हस्तक्षेप कर रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर प्रधान स्कूल में पहुंचकर ने सिर्फ बच्चों को भड़काते हैं, जिससे स्कूल में पढ़ाई बाधित हो रही है।
अराईपूरा गांव के सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ एसएमसी प्रधान व कुछ महिलाओं ने मारपीट की है। शिक्षिका ने लिखित शिकायत दी है। स्कूल जाकर पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। - श्रीभगवान, थाना प्रभारी, घरौंडा।