फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Smart night market started, taste of pakodas with tea

स्मार्ट नाइट मार्केट शुरू, चाय संग चखा पकोडे़ का स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Smart night market started, taste of pakodas with tea
Smart night market started, taste of pakodas with tea
सेक्टर-12 में बनी नाइट मार्केट की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रिबन काटकर शुरुआत की। उन्होंने अलग-अलग स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनके संचालकों और ग्राहकों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

‘ठेका देसी चाय दा’ स्टाल पर चाय की चुस्की ली और दूसरी जगह पकौड़े का भी स्वाद चखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की मार्केट से लोगों को एक स्थान पर गुणवत्ता युक्त व स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे। मार्केट सफल रही तो अन्य जगहों पर भी शुरू करेंगे। इससे छोटे व्यापारियों को व्यवसाय मिलेगा और आमदनी में इजाफा होगा। मार्केट में वीटा का बूथ भी उपलब्ध होगा। जिले में 71 एफपीओ खोले गए हैं, जिनसे प्रगतिशील किसान जुड़े हुए हैं, इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ निशांत कुमार यादव आदि कई अधिकारी व नेता शामिल रहे। इससे पहले रविवार को उपायुक्त निशांत कुमार यादव, एसपी गंगाराम पूनिया व निगमायुक्त डा.मनोज कुमार ने भी नाइट मार्केट के दो कार्ट शुरू कराकर पकौड़ों का स्वाद चखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed