फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Smart City to develop mobile app to resolve complaints

Karnal News: शिकायतों के समाधान के लिए स्मार्ट सिटी बनाएगा मोबाइल एप

Sun, 09 Nov 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 09 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Smart City to develop mobile app to resolve complaints
करनाल।
विज्ञापन


नगर निगम से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से मोबाइल एप तैयार की जाएगीा। एप पर प्राप्त शिकायतें ऑटोमेशन मोड पर संबंधित अधिकारी के पास चली जाएंगी। उनका समाधान हो सकेगा। डीसी उत्तम सिंह ने निगमायुक्त का चार्ज संभालने के बाद इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठान कार्य में लगे टिप्पर वाहनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्हें इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से लिंक किया जाए। उन्होंने बताया कि शहरवासी स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, सड़कों के गड्ढ़े भरने, सीवरेज व वाटर सप्लाई संबंधी शिकायत के लिए निगम के संबंधित एप या पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इन शिकायतों का निश्चित समयावधि में समाधान किया जाएगा।

स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने के लिए करनाल स्ट्रीट लाइट मोबाइल एप का प्रयोग कर सकते हैं। प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। सड़कों व गलियों के गड्ढे भरवाने के लिए म्हारी सड़क एप का प्रयोग कर सकते हैं। सीवरेज व वाटर सप्लाई संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 14420 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। साफ-सफाई की शिकायत के लिए स्वच्छता एप का प्रयोग कर सकते हैं। स्वच्छता संबंधी शिकायत, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और नगर निगम की सेवाओं से संबंधित शिकायत के निवारण के लिए नागरिक ई-समाधान पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed