फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Smart City project of 1256 acres cuts

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 1256 एकड़ की कटौती

Tue, 01 Dec 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Tue, 01 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने शहर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में संशोधन कर 1256 एकड़ की कटौती कर दी है। इससे शहर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का क्षेत्र 2087 एकड़ से कम होकर 829 एकड़ रह गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर 21 नवंबर को हुई बैठक में मिले सुझाव के बाद निगम ने यह फैसला लिया है। अब निगम के अधिकारी इसी एरिया के आधार पर फोकस करेंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे शहरों से 20 दिसंबर तक अपनी अपनी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। स्मार्ट सिटी की परीक्षा में क्षेत्र आधारित विकास कार्यों के सबसे अधिक 55 नंबर होने के चलते निगम प्रशासन द्वारा सिर्फ उसी क्षेत्र का चयन किया है, जो शहर को स्मार्ट सिटी कद दौड़ में दौड़ने के काबिल बना सके।
विज्ञापन


अब ये रहेगा एरिया
नए संशोधन के बाद निगम ने अब सेक्टर- 6व 7 के डिवाइडर से लेकर निर्मल कुटिया चौक, गांधी चौक, कमेटी चौक से रेलवे स्टेशन तक के 829 एकड़ क्षेत्र को स्मार्ट सिटी प्राजेक्ट में शामिल किया है। स्मार्ट सिटी की दौड़ में क्षेत्र आधारित विकास कार्यों में पूरे नंबर मिल सकेें। वहीं, अन्य सुविधाओं के मामले में निगम ने ई-गॉवर्नेंस पर भी अगले कुछ दिनों में विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि स्मार्ट सिटी की परीक्षा में सबसे अधिक नंबर क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता के होते हैं। इसलिए निगम द्वारा केवल उसी क्षेत्र को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया है, जहां पर निगम द्वारा ये सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। क्षेत्र आधारित विकास के बाद ई-गवर्नेंस के प्रोजेक्ट के नंबर होते हैं। इसपर निगम प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में लिया गया था फैसला
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसी बैठक में एरिया कम करने का फैसला लिया गया था। स्मार्ट सिटी की टॉप सूची में शामिल होने के लिए ऐसा किया गया है। क्योंकि डेवलप एरिया के नंबर सबसे ज्यादा 55 अंक हैं। इसके बाद ई गवर्नेंस के 45 अंक हैं।


वर्जन
सभी की सहमति से संशोधन किया गया है। हमारा प्रयास है कि देश के टाप स्मार्ट शहरों की सूची में करनाल आए। हम स्मार्ट सिटी के लिए काम कर रहे हैं और 20 दिसंबर तक यह रिपोर्ट भेज देंगे। इसके अलावा, यह संशोधन इसलिए जरूरी था क्योंकि परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक इसी के हैं।
सुमेधा कटारिया, निगम आयुक्त। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed