फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Smack smuggler escaped from police custody

पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggler escaped from police custody
सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर से एक स्मैक का आरोपी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसका पीछा भी किया लेकिन तब तक वह जिला कोर्ट की दीवार फांदकर आंखों से ओझल हो गया। पुलिस की सीआईए सहित कई टीमें फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही हैं, लेकिन देर शाम तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

बता दें चार मार्च को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी दलविंद्र सिंह उर्फ दलजीत सिंह उर्फ दल्लु निवासी गांव सौंकड़ा हाल मेहता चौक निसिंग जिला करनाल को बुढाखेडा-सेक्टर-32/33 रोड से गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से 6.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-32,33 थाना में मामला दर्ज कर लिया गया था। शुक्रवार को एसआई निरंजन एक पुलिस कर्मी के साथ आरोपी दलविंद्र को कोर्ट में पेश करने के लिए लाया था। एसआई दस्तावेजों को लेकर कोर्ट रूम में चला गया। इस दौरान आरोपी उसे चकमा देकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से स्मैक लाया था आरोपी
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह स्मैक को उत्तर प्रदेश से खरीदकर लाया था। आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से स्मैक बेचने व पीने का काम करता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन मामले एनडीपीएस के तहत थाना तरावड़ी जिला करनाल में दर्ज हैं। जिनमें से एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरोपी दलविंद्र को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। आरोपी को 6.40 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था।
-कंवर सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-32,33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed