{"_id":"66f0d2d65a9f3acb100e9f94","slug":"slow-pace-of-construction-work-in-karna-stadium-karnal-news-c-18-knl1008-481740-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण स्टेडियम में निर्माण कार्य की गति धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण स्टेडियम में निर्माण कार्य की गति धीमी
विज्ञापन
- खिलाड़ियों को हो रही असुविधा, अब तक 70 प्रतिशत ही हुआ कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत होने वाले काम धीमे चल रहे हैं। इस कारण खिलाड़ियों को सुविधाओं के लिए अभी इंतजार करना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बाद यहां जो भी कार्य चल रहे हैं उन्हें आज से डेढ़ साल पहले ही पूरा किया जाना था। धरातल पर अभी तक 70 प्रतिशत तक ही कार्य हुआ, अभी 20 प्रतिशत काम बकाया है।
विदित हो कि कर्ण स्टेडियम में 36 करोड़ रुपए की लागत से खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, एडमिन भवन, मल्टीपर्पज हॉल, क्लाइंबिंग वॉल, स्टेज व जिम्नास्टिक भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। यह निर्माण कार्य अगस्त 2022 में शुरू किए गए थे, उस दौरान सरकार द्वारा यह भी दावा किया गया था कि इन्हें एक साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण की तिथि के 13 माह बीत जाने के बावजूद यह कार्य आज तक अधूरे हैं।
अगर निर्माण कार्यों में तेजी नहीं लाई गई तो आगे छह से सात माह का समय और लग सकता है। वहीं निर्माण कार्य कर रही एजेंसी का दावा है कि उन्होंने 85 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। यह निर्माण कार्य जल्द पूरे न होनेे के कारण खिलाड़ियों को इन दिनों स्टेडियम में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। कर्ण स्टेडियम के अधिकतर शौचालय मजदूरों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं। इस कारण से खिलाड़ियों को असुविधा होती है।
विज्ञापन
स्टेडियम में स्मार्ट सिटी के तहत फेज एक और फेज-2 का कार्य निर्माणाधीन है, इस कारण से खिलाड़ी खुले आसमान के नीचे ही अभ्यास करने को मजबूर हैं लेकिन समय पर कार्य पूरे न होने से खिलाड़ियों के भविष्य पर भारी पड़ रहा है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के महाप्रबंधक रामफल सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य में देरी का मुख्य कारण उन्हें समय पर ड्राइंग नहीं मिली दूसरा जो पुराने भवन तोड़कर उन्हें जगह उपलब्ध करवानी थी वह भी समय पर क्लीयर नहीं हो सकी जिस कारण परियोजना का कार्य देरी से शुरू हुआ। बहुउद्देशीय हॉल की जगह उन्हें मार्च 2023 में मिली, फिर ड्राइंग और निर्माण कार्य धीमा चलने से यह परेशानी आई है।
खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कर्ण स्टेडियम में चल रहे कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाने चाहिए ताकि खिलाड़ियों को बेहतर मैदान व रिंग की सुविधा मिल सके। निर्माण कंपनी द्वारा अब दिन रात कार्य किए जा रहे हैं। इस वर्ष के अंत तक सभी कार्य पूर्ण करने के बाद खिलाड़ियों को छात्रावास व अन्य मल्टी हॉल सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
- सुधा भसीन, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, करनाल।