{"_id":"62af9123106df541fd756cbe","slug":"slogans-raised-against-former-mla-in-assandh-karnal-news-knl112056418","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंध में पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंध में पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध नगरपालिका के चुनाव में पोलिंग के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक बख्शीश सिंह के खिलाफ पोलिंग बूथ के अंदर ज्यादा देर तक रहने को लेकर जमकर नारेबाजी हुई। वार्ड 8 के बूथ संख्या 13 राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय में प्रत्याशी मनप्रीत व उसके समर्थकों ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक बख्शीश सिंह उनके बूथ पर बार-बार अंदर जाकर मतदाताओं को भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी व पार्षद के पक्ष में वोट डालने के लिए दवाब डाल रहे थे। ऐसा करने से जिले राम शर्मा के समर्थक भी भड़क गए और नारेबाजी करने लगे।
जिलेराम शर्मा ने मौके पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट नवतेज सिंह से ऐतराज जताते हुए कहा कि पूर्व विधायक बख्शीश सिंह बार-बार अंदर जाकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। इससे चुनाव का माहौल खराब हो रहा है। जिला प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। जिलेराम शर्मा ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी असंध नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मनदीप कुमार को भी दी। एसडीएम मनदीप कुमार ने बताया कि उनके पास लिखित रूप में कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने इसकी जानकारी जिला उपायुक्त को दे दी है।
बाक्स
चुनाव चिह्न मतदान केंद्र में ले जाने पर हंगामा
घरौंडा रेलवे रोड स्थित वार्ड 11 व 12 में के पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान के प्रयास के कारण हंगामा हो गया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और विवाद शांत किया। मार्केट कमेटी कार्यालय में वार्ड पांच के पोलिंग बूथ पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंगला और पार्षद पद के निर्दलीय उम्मीदवार के बीच कहासुनी हुई। पोलिंग एजेंट ने सिंगला की स्कूटर पर पार्टी का चुनाव निशान झाड़ू लगे होने पर आपत्ति जताई। कुछ देर हुए हंगामे के बाद स्कूटर पर लगाईं गई झाड़ू हटा दी गई। इसकी प्रकार जीटी रोड स्थित सरकार स्कूल में भी ज्यादा व्यक्ति एकत्रित होने की सूचना पर डीएसपी मनोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को मतदान केंद्र के बाहर किया।
विज्ञापन
बाक्स
फर्जी वोट पर डालने के भी लगे आरोप
इसी प्रकार तरावड़ी में भी दो बूथों पर फर्जी वोट डालने को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए गए और वहां हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर ने मामले को शांत कराया। इससे अलग अन्य बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ।
बाक्स
तैनात थे 800 पुलिस कर्मचारी
निकाय चुनाव में सुरक्षा के लिए रिजर्व फोर्स सहित 800 पुलिस कर्मचारी तैनात थे। पोलिंग के लिए 96 बूथ बनाए गए थे। हर बूथ पर तीन से चार पुलिस कर्मी तैनात थे। चारों नगर पालिका क्षेत्र में रिजर्व फोर्स भी तैनात थी। वहीं 11 पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां भी थी। जिले में 14 जगहों पर पुलिस के नाके लगाए गए।