फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Skin patients aggravated by heat and humidity

Karnal News: गर्मी और उमस से बढ़े त्वचा के रोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Skin patients aggravated by heat and humidity
- नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे 200 मरीज, जिनमें 80 फंगल इंफेक्शन के शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बारिश के बाद नमी बढ़ने व उमस से लोग त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें से 40 प्रतिशत यानी 80 मरीज दाद-खुजली व फंगस के पहुंच रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रदीप मान ने बताया कि गर्मी में पसीने के कारण त्वचा फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ जाती है। ऐसे में दाद, खाज-खुजली, शरीर में दाने निकलने जैसी समस्या पैदा हो जाती है। ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। अभी और बारिश होगी। जिसके बाद धूप आने से उमस तेज होगी। पसीने के कारण चमड़ी के रोगी बढ़ेंगे। ऐसे में उमस के कारण होने वाले चर्म रोगों से बचने के लिए लोगों को रोजाना नहाना चाहिए। वहीं शरीर को अच्छी तरह तौलिए से सुखाकर कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा इन दोनों जगह पर किसी भी तरह का तेल न लगाएं। इससे दाद-खुजली खत्म होने की बजाय बढ़ती है।
विज्ञापन

फंगल इंफेक्शन के लक्षण
डाॅ. प्रदीप मान ने बताया कि त्वचा पर रेशेज होना, पपड़ी आना या खाल निकलना, दरार आना, लाल होना, दाने निकलना, सफेद पाउडर की तरह पदार्थ आना, नाखून का रंग उड़ना, मोटे होना या टूटना, नाखून के नीचे पनीर जैसा पदार्थ बनना या नाखून चाक जैसा हो जाना और बिखर जाना, कानों में खुजली, कान के परदे का ऑपरेशन, कान में दर्द, कान बहना, सुनने में कठिनाई, स्वाद का न आना या मुंह या गले में सफेद धब्बे, त्वचा के नीचे एक दर्द रहित गांठ, खांसना, बुखार, छाती व मांसपेशियों में दर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के उपाय
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंगल ने बताया कि सूती व हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, अधिक पसीना आने पर कपड़े बदल लें। इसके साथ पाउडर का इस्तेमाल करें। प्रतिदिन तीन से चार लीटर पानी पीएं। मौसमी फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें। तेज धूप में बाहर निकलने से बचाव करें, नहाते समय शरीर को ज्यादा न रगड़ें व ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करने से बचें। वहीं अगर कोई दाद, खाज, खुजली या अन्य समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed