फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Skilled students will get employment as soon as they complete school education.

Karnal News: हुनरमंद विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा पूरी होते ही मिलेगा रोजगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Skilled students will get employment as soon as they complete school education.
- एनएसक्यूएफ के तहत 25 अक्तूबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 साल की उम्र पूरी कर चुके 12वीं पास विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्कूली शिक्षा पूरी करते ही हुनरमंद विद्यार्थियों को अब रोजगार मिलेगा। यदि वे चाहें तो आगे की शिक्षा नौकरी के साथ भी प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को यह अवसर देने जा रहा है। एनएसक्यूएफ के तहत 25 अक्तूबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 12वीं पास विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। जिस कौशल को स्कूल में पढ़ाई के दौरान विद्यार्थी ने सीखा, उसे उसी क्षेत्र से संबंधित कंपनी में नौकरी का अवसर मिलेगा। नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत जिले के 89 विद्यालयों में कौशल केंद्र चल रहे हैं। जहां अलग-अलग 13 कौशल में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के करीब 13 हजार विद्यार्थी कोर्स कर रहे हैं। जिन्हें कोर्स के दौरान किताबी जानकारी के साथ-साथ सामान्य अभ्यास भी कराया जाता है। ऐसे में स्कूल में ही वोकेशनल कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाया जाता है।
विज्ञापन


एनएसक्यूएफ जिला समन्वयक सतेंद्र तिवारी के अनुसार, कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को इंटर्नशिप या अप्रेंटिस के रूप में उन्हें किसी बड़े संस्थान या कंपनियों में कुछ दिनों के लिए भेजा जाता है। ऐसे में मार्च माह तक सैकड़ों विद्यार्थी ऐसे हैं, जो 12वीं पास करने के साथ-साथ वोकेशनल कोर्स भी पूरा कर चुके हैं। उनके लिए 25 अक्तूबर को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में रोजगार मेले का आयोजन होगा। ताकि वे अपने हुनर को मेले में प्रदर्शित करके अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामी कंपनियां मेले में होंगी शामिल
एनएसक्यूएफ जिला समन्वयक चांदनी के अनुसार, विभिन्न स्कूलों में हेल्थ केयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, कृषि, आटोमोबाइल, होम फर्निशिंग, ट्रेवल एंड टूरिज्म, आईटी, पेशेंट केयर असिस्टेंस, रिटेल, सिक्योरिटी स्किल चल रही है। मेले में इससे संबंधित कई नामी कंपनियां शामिल होंगी। जिनके प्रतिनिधि विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेंगे। 12वीं कक्षा पास करने के अलावा 30 सितंबर 2023 तक विद्यार्थी की उम्र 18 वर्ष होना जरूरी है।


चार कोर्स के इंक्यूबेटर सेंटर भी चल रहे
डीपीसी उर्वशी विज के अनुसार, पायलट प्रोजेक्ट पर विद्यार्थियों के कौशल विकास के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय की ओर से जिले के चार स्कूलों में इंक्यूबेशन सेंटर भी खोले हुए हैं। जहां 13 स्किल में से विद्यार्थियों को आटोमोबाइल, ट्रेवल एंड टूरिज्म, ब्यूटी एंड वेलनेस और पेशंट केयर असिस्टेंस का निशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया जाता है। ये चारों स्किल ही ज्यादातर केंद्रों में चल रही हैं। इससे संबंधित विशेषज्ञ व कंपनियों के प्रतिनिधि भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने आते हैं।

इन स्कूलों में हैं इंक्यूबेशन सेंटर

- जीजीएसएसएस निसिंग में पेशेंट केयर असिस्टेंट

- जीएसएसएस सांभली में आटोमोबाइल

- जीजीएसएसएस प्रेमनगर में ट्रेवल एंड टूरिज्म

- जीजीएसएसएस रेलवे रोड में ब्यूटी एंड वेलनेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed